नीमच। मंदिरों से समाज में संस्कारों का बीजारोपण होता है।मंदिर सामाजिक एकता के प्रमुख केंद्र होते हैं। मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा में देव देवियों का आवाह्न किया जाता है। समाज जनों को भी सहभागी बनना चाहिए और सामाजिक एकता का परिचय देना चाहिए। मंदिर धर्म संस्कृति की रक्षा का प्रमुख केंद्र है। यह बात साध्वी गुणरंजना जी महाराज साहब ने कहीं। वे आदिनाथ जिनालय एवं जिन कुशल खरतरगछ जैन दादावाड़ी ट्रस्ट नीमच के नवनिर्मित आदिनाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में जय जिनेंद्र के धर्म लाभार्थी संतोष चोपड़ा के आनंद विहार स्थित आवास पर पत्रिका लेखन के लिए आयोजित धर्म सभा में बोल रहे थी ।उन्होंने कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है वह संसार में रहते हुए नाम पैसा पद प्रतिष्ठा अहंकार में जीवन जीता है लेकिन इन सबको मन से निकाले बिना मन पवित्र नहीं होता है इसलिए पहले मन को पवित्र करें और फिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागी बने तभी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागी बनना सार्थक सिद्ध हो सकता है। मन पवित्र होता है तभी जीवन में आनंद आता है जहां आनंद आता है वहां पर भगवान स्वयं साक्षात पधारते हैं। राग द्वेष के त्याग बिना परमात्मा का आशीर्वाद भी नहीं मिलता है। अंतर्मन को पवित्र किए बिना मोक्ष का मार्ग भी नहीं मिलता है। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक संतोष चोपड़ा ने कहा कि पुण्य पवित्र पत्रिका लेखन के कार्यक्रम का सौभाग्य मिला है। परमात्मा की कृपा है। साधु संतों के आशीर्वाद से मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागिता का अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष जम्बु कुमार जैन ने चौक बूराओ आज बड़ी शुभ घड़ी आई है मधुर कर्णप्रिय गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालु भक्तों ने रंगमा रंगमा आज देवी देवियों रंगी रंगी, छम छम बाजे घुंघरू गीत पर भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जैन श्वेतांबर भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट संघ के अध्यक्ष अनिल नागौरी, सचिव मनीष कोठारी, वरिष्ठ समाजसेवी मनोहर सिंह लोढ़ा, प्रेम प्रकाश जैन शौकीन जैन,दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विजय जैन ब्रोकर्स, कमलेश गोपावत रिखब गोपावत चंद्रराज कोठीफोडा, राजेंद्र डूंगरवाल, उमराव सिंह राठौड़, राहुल जैन मनोहर शंभू बम, आदि बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे। तत्पश्चात साधार्मिक वात्सल्य का आयोजन होटल सयाजी इनराईज में आयोजित किया गया। ... इनका किया सम्मान, .... आदिनाथ जिनालय प्राण प्रतिष्ठा अष्टानिका महोत्सव में पत्रिका में जय जिनेंद्र के धर्म लाभार्थी रेणु संतोष चोपड़ा नीमच नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा श्रुति श्रुजय आर्किन वंश चोपड़ा परिवार जनों का समाज पदाधिकारीयों द्वारा सम्मान किया गया। ...... आदिनाथ जिनालय प्रतिष्ठा महोत्सव 17 से 25 तक, .... आदिनाथ जिनालय एवं जिन कुशल सूरी खरतरगछ ट्रस्ट नीमच के तत्वाधान में स्पेन्टा पेट्रोल पंप के समीप आदिनाथ जिनालय मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शंखनाद शुक्रवार 17 अप्रैल को कुंभ दीपक ज्वारा रोपण स्थापना से होगा।, 18 अप्रैल शनिवार को स्नात्र पूजा, भैरव पूजा, क्षेत्रपाल पूजन, देवी पूजन, विद्या देवी पूजन, 64 योगिनी पूजन, पंच परमेश्वर पूजा ,19 अप्रैल रविवार को प्रतिमाओं का नगर प्रवेश ,20 अप्रैल सोमवार को वर्षितप तपस्वियों का वरघोडा, 21 अप्रैल मंगलवार को च्यवन कल्याणक विधान, 22 अप्रैल बुधवार को जन्म कल्याणक विधान, 56 दिक कुमारी महोत्सव, 23 अप्रैल गुरुवार को दीक्षा कल्याणक का वरघोडा, महावीर जिनालय ध्वजा ,24 अप्रैल शुक्रवार को परमात्मा की प्रतिष्ठा, 25 अप्रैल शनिवार को द्वार उद्घाटन के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।