KHABAR :करोपैथिक थैरेपिस्ट का प्रथम राष्ट्रीय अवार्ड नीमच की शमीम बानो को मिला,, पढ़े MP44 NEWS खबर

MP 44 NEWS April 14, 2026, 6:33 pm Technology

नीमच । ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ करोपैथिक के तत्वाधान में नई दिल्ली के आकाश हास्पीटल के सभागार कक्ष में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के वार्षिक अधिवेशन में करोपैथिक योग के माध्यम से पीड़ित मानवता की सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए नीमच जिले से एकमात्र महिला नीमच के जवाहर नगर निवासी व पतंजलि योगपीठ की नीमच जिला प्रभारी शमीम बानो पत्नी मोहम्मद नौशाद को राष्ट्रीय सेवा अवार्ड का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिवेशन में करोपैथिक डॉ. वरुण डोंगल, नेशनल प्रेसिडेंट,डॉक्टर एम विजयन (PT) डॉ उमेश दोदियाल डॉ वरुण दुग्गल क्लियोपेथियेएक्स डॉ रजनीश कांत, करोपैथिक डॉक्टर जी. सुधाकरण, डॉक्टर सलीम अंसारी ,डॉक्टर यजुर्वेद अग्रवाल, मंचासिन थे तथा इस अवसर पर देश भर के 350 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ चिकित्सक कार्यक्रम में उपस्थित थे। उल्लेखनीय की शमीम बानो ने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार तथा देवी अहिल्याबाई होलकर इंदौर महाविद्यालय से करोपैथिक थैरेपी योग का प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });