नीमच। जिसने गरीबी देखी हो वही गरीबों के दुख जानता है, बाबा साहब अंबेडकर जी ने गरीबी देखी और गरीबों के उत्थान के लिए संविधान का निर्माण किया। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव के नेतृत्व में हर वर्ग का विकास कर अंबेडकर जी के सपनो को पूरा करने का काम कर रही है। उपरोक्त बात विधायक दिलीप सिंह परिहार ने भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं नगर पालिका सभापति दारा सिंह यादव के वार्ड क्रमांक 6 स्थित अंबेडकर मांगलिक भवन में 37.27 लख रुपए की लागत से होने वाले डोम निर्माण का भूमि पूजन करते हुए कही। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हेमंत हरित, भाजपा अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि यादव,पार्षद रुपेंद्र लोक्स, दुर्गा शंकर भील, एल्डरमैन मनीष बेंस, चंद्रप्रकाश तलरेजा, मंडल महामंत्री दुर्गेश शर्मा, अनिल माली, संतोष पंजाबी आदि भी मंचासीन थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिहार ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा एवं सभी पार्षदों के सहयोग से शहर में निरंतर विकास कार्य चल रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ के साथ कलेक्टर से मिलकर आश्रय निधि के तहत 4:30 करोड रुपए स्वीकृत कराए हैं जिससे नीमच शहर की गरीब बस्तियों में सड़क, नाली सहित अन्य विकास कार्य होंगे। वार्ड क्रमांक 6 में भी आश्रय निधि के तहत सड़क व नाली निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कहा कि आज संविधान निर्माता अंबेडकर जी की जयंती है और आज इस शुभ अवसर पर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड क्रमांक 6 को डोम निर्माण की सौगात मिली है। स्वागत भाषण देते हुए वार्ड पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव ने वार्ड क्रमांक 6 में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष के सहयोग से वार्ड में कई विकास कार्य हुए हैं और शीघ्र ही जमाई मोहल्ले में सड़क एवं नाली का कार्य प्रारंभ होने वाला है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश जैन ने किया एवं आभार सीएमओ बामनिया ने व्यक्त किया। मंची कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथि गणों ने विधिवत रूप से डोम निर्माण का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल शर्मा, उप यंत्री पार्थ पंचोली, अर्जुन राठौर, अब्दुल नईम, वार्ड क्रमांक 6 के गंभीर मल यादव, सतीश चंद्र कदम, राजाराम पड़रिया, कुसुम यादव ममता नायमा, भाजपा पदाधिकारी जीशान कुरैशी, राजेश बैरागी, हरीश वर्मा, सतीश ग्वाला, रमेश राठौड़, महेश चौधरी, दिनेश बनोधा, अशोक सैनी सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।