*KHABAR : नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 11, 2026, 5:17 pm Technology

नीमच | मध्यप्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा सभी तहसील एवं जिला न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई। जिसमें आपसी समझोते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। इमी तारतम्य में भारत संचार निगम लिमिटेड, मंदसौर में भी अपनी राजस्व की लंबित राशि से संबंधित लगभग 303 प्रकरणों को नीमच, जावद एवं मनासा न्यायालयों में प्रस्‍तुत किया हैं। नेशनल लोक अदालत 14 मार्च 2026 में प्रस्तुत किये जाने वाले प्रिलिटिगेशन प्रकरणों के लिए नीमच, जावद एवं मनासा के न्‍यायालयों में संबंधित खंडपीठ के पीठासीन अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। भारत संचार निगम लिमिटेड ने नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष छूट का प्रावधान रखा हैं। उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार प्रकरण के निराकरण के लिए बी.एस.एन.एल. के कार्यालय में भी 14 मार्च 2026 के पूर्व भी सम्‍पर्क कर छूट का फायदा उठा सकते हैं। दूरभाष, मोबाईल, एफ.टी.टी.एन.के लंबित राशि के प्रकरणों से संबंधित उपभोक्‍ता से बी.एस.एन.एल.आपसी समझौते से 10 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक छूट का लाभ लेकर निपटाने की अपील करता हैं। जिला न्यायालय परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन हुए रवाना नीमच 11 मार्च 2026, मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय नीमच तथा तहसील न्यायालय मनासा, जावद एवं रामपुरा में किया जाना हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से बुधवार 11 मार्च 2026 को नवीन जिला न्यायालय परिसर, नीमच से माननीय विशेष न्यायाधीश आलोक कुमार सक्सेना द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार वाहनों को रवाना किया गया। उक्त प्रचार वाहनों के माध्यम से लाउड स्पीकर द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे जाने वाले प्रकरणों एवं आमजन को होने वाले लाभों के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही प्रचार-प्रसार वाहनों पर पैरालीगल वॉलिंटियर्स द्वारा लोक अदालत से संबंधित पैम्फलेट का वितरण भी किया जाएगा। यह प्रचार रथ जिले के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरण रखने हेतु प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत राकेश कुमार शर्मा, जिला न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार बाजोलिया, रश्मि मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि कुमार बोरासी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शोभना मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट विशाल खाड़े, अंकित जैन, अभय प्रतापसिंह, जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रवीण कुमार तथा विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });