नीमच | ज़िला सेनानी महोदय के निर्देशानुशार एवं प्लाटून कमांडर पुष्पा पवार के नेतृत्व में SDERF टीम एवं होमगार्ड जवानों द्वारा मेघा इंजीनियरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा लिमिटेड हैदराबाद की कंपनी के चचोर कैंप मे सेफ्टी सप्ताह के दौरान एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें आपदा प्रबंधन में बाढ़ ,भूकंप , सीपीआर, फायर इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।बाद फायर एक्सटिंग्विशर के बारे में जानकारी दी विभिन्न बाढ़ के समय उपयोग होने वाले उपकरणों एवं इंप्रोवाइज्ड मेथड सामग्री के बारे में जानकारी दी गई । जिसमें मेघा कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विमला राम रेडी, बनाना मल्लिकार्जुन, आशीष नायक, वे वेंकटरमन, फायर सेफ्टी मैनेजर राकेश कुमार तिवारी और कर्मचारी गण व मजदूर सभी उपस्थित थे