नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में शहर में किये जा रहे विकास कार्यों एवं सड़क चौड़ीकरण कार्य की श्रंखला में वीर पार्क रोड की सुंदर सड़क के बाद अब नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना करण सिंह परमाल व लोक निर्माण सभापति मनोहर मोटवानी की पहल पर वार्ड क्र. 25 स्तिथ जैन कॉलोनी वासियों को जैन स्थानक भवन के पास गली मैं 14लाख 50हजार की लागत वाले सीसी रोड व नाली निर्माण की सौगात प्रदान की गई है! गुरुवार 12 मार्च को नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने वहां जाकर सीसी रोड कार्य का निरीक्षण किया / इस दौरान क्षेत्र वासियों ने श्रीमती चोपड़ा का मोतियों की माला से स्वागत करते हुए सुंदर चौड़ी सड़क बनाने के लिए आभार व्यक्त किया/ निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नाली निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने तथा स्वास्थ्य अधिकारी को क्षेत्र में नियमित साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए! श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही नगर पालिका द्वारा लायंस चौराहे से जैन भवन रोड तक सड़क चौड़ीकरण के तहत सुंदर सड़क का निर्माण किया गया है और अब जैन स्थानक भवन के पास से जैन कॉलोनी वाली गली में राठौर परिसर के पीछे तक 14 लाख 50हजार की लागत से 90 मीटर लंबे व 8 मीटर चौड़े सीसी रोड व नाली निर्माण कराया जा रहा है इसमें सड़क का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा नाली निर्माण का कार्य प्रस्तावित है जो शीघ्र पूर्ण किया जाएगा! निरीक्षण के दौरान जैन समाज के वरिष्ठ जम्बु कुमार जैन, लाला बम, शंभू बम, पुखराज जी छिगावत, आशीष जैन, राहुल खाबिया, संजय चोपड़ा, भारत कोठारी, विनय कोठारी, रानू छींगावत, सिंपल कोठारी, प्रशांत श्रीमाल, पार्षद आलोक सोनी, योगेश कवीश्वर, रूपेंद्र लोक्स, विनीत पाटनी, स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक, लोक निर्माण विभाग के अब्दुल नईम, अर्जुन राठौर,स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज, रवि भंडारी सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित थे /