*KHABAR : नीमच जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरी बालिकाओं का टीकाकरण महाअभियान आयोजित, जिले में 280 लक्षित बालिकाओं को लगाया एच.पी.वी. टीका, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 11, 2026, 7:31 pm Technology

नीमच | जिलें में संचालित एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान को गति देने के उद्देश्‍य से कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा में निर्देशन में बुधवार को जिले में महाअभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, महिला एंव बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं एन.आर.एल.एम. के मैदानी अमले का दल गठन कर, संयुक्त मोबिलाईजेशन की कार्ययोजना बनाई गई। इस योजना के परिणाम स्वरूप जिले में अब तक का एक दिवसीय सर्वाधित टीकाकरण हुआ। उक्त जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने बताया, कि महाअभियान आयोजन के लिये जिले में विशेष तैयारी की गई तथा मॉनिटरिंग कार्ययोजना तैयार की गई। अभियान दिवस बुधवार को जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने सिविल हास्पिटल जावद, प्रा.स्वा.केन्द्र डीकेन, प्रा.स्वा.केन्द्र सरवानिया महाराज में संचालित टीकाकरण बुथ का औचक निरीक्षण किया तथा प्रदाय की जा रही सेवाएं की जानकारी ली। इस अवसर पर वैष्णव द्वारा मोबिलाईजेशन टीम से चर्चा करते हुए व्यवहारिक कठिनाईयों के बारें में जाना तथा दल को आगामी दिवस में अच्छा कार्य करने के लिये निर्देश प्रदाय किये। महाअभियान में अनुविभागीय अधिकारी नीमच संजीव साहू, अनुविभागीय अधिकारी जावद प्रिती संघवी नाहर, के साथ ही जिला एवं ब्लाक स्तर के अधिकारि‍यों द्वारा भी टीकाकरण बूथ का निरीक्षण किया। कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा द्वारा प्रदाय निर्देशानुसार महाअभियान निरंतर जारी रहेगा एवं फील्ड का दल संयुक्त रूप से प्रतिदिन मोबिलाईजेशन कार्य करेगा। जिससे अधिक से अधिक किशोरी बालिकाओं को टीकाकृत कर बालिकाओं के भविष्य के सर्वाईकल कैंसर के खिलाफ सुरक्षा प्रदाय की जा सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.प्रसाद ने बताया, कि आगामी दिवस में भी अभियान के दिवस आयोजित सत्र स्थल पर निरंतर टीकाकरण की सेवाए प्रदाय की जावेगी। जहा पर 14 वर्ष की किशोरियों को टीके लगाए जावेगे। डा.प्रसाद ने बताया, कि उक्त टीका पूर्णतः सुरक्षित होकर जिले में अब तक 700 से अधिक टीके लग चुके है। अभी तक इसका कोई भी प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिला है। सभी किशोरियां भय मुक्त होकर अफवाहो पर ध्यान नहीं देते हुए अपने भविष्य को कैंसर जैसी भयावह बिमारी के खिलाफ सुरक्षित करें

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });