*KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान के परिणाम उत्साहजनक,आने वाले दिनों में अभियान निरंतर चलेगा, शिवना शुद्धिकरण अभियान के 95वे दिन श्रमदानियों ने नदी से 1 ट्राली कचरा निकाला, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 15, 2026, 5:24 pm Technology

मंदसौर । शिवना शुद्धिकरण अभियान के 95वें दिन श्रमदानियों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया । सभी ने मिलकर करीब दो घंटे तक लगातार मेहनत करते हुए नदी और उसके आसपास सफाई कर पानी से प्लास्टिक की थैलिया,अपशिष्ट निकाला गया । वही श्रमदानियों ने नदी किनारे गाजर घास उखाड़ कर साफ सफाई की गई क्योंकि यह घास तेजी से फैलकर नदी के किनारों के प्राकृतिक सौंदर्य को खराब कर रही थी । इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक विपिन जैन ने श्रमदान करने आए समाजसेवियों,युवाओं को स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि शिवना नदी मंदसौर की जीवनरेखा और पहचान है इसे साफ और स्वच्छ रखने के लिए सतत प्रयास आवश्यक हैं । जेन ने आगे बताया कि अब तक अभियान के परिणाम उत्साहजनक हैं और आने वाले दिनों में कार्य को और गति दी जाएगी । जैन ने सभी मंदसौर वासियों से आहवान किया कि शिवना शुद्धिकरण अभियान में प्रति रविवार को प्रातः 7:30 से 9:30 बजे के बीच श्रमदान करने जरूर पधारे । रविवार को शिवना शुद्धिकरण अभियान के 95वे दिन श्रमदान करने वालों में विधायक विपिन जैन, समाज सेवियों में रमेश सोनी,हेमराज खाबिया, भंवरलाल प्रजापत,राकेश जैन पिंटू,विजय आनंद अभिषेक तिवारी,बालकृष्ण दवे,अजीत अरोरा,पंकज जैन, रामनारायण मालवीय,सत्यनारायण,गोबर्धन सिंह सोलंकी,नमन पालीवाल,गांव गुराडिया देदा से अखिलेश शर्मा,महिला नेत्रीयों में इष्टा भाचावत,रफत पयामी,राखी सत्रावाला,अनीता भदोरिया,प्रमिला पंवार,नम्रता सत्रावाला,वर्षा धोसरिया,योगिता बैरागी,दीपाली पोरवाल,शैली पोरवाल कांग्रेसजन मे राजनारायण लाड़,विकास दशोरा, प्रीतम पंचोली,सुनील बसेर,विपिन बंसल,मनोज जैन,रमेश ब्रिजवानी,अजय मारू,संजय नाहर,रमेश सिंगार,अजय सोनी,मनोहर नाहटा,विश्वास दुबे,राजेश फरक्या,राहुल तिवारी,हिम्मत पोखरना, महेश गुप्ता,सादिक गौरी,अकरम खान,आमीन खान,राकेश सेन,राजेश चौधरी ,नितनेश बसेर,ऋषिराज लाड़ ,प्रिंस सत्रावाल,गोपाल बंजारा,आदि श्रमदान में उपस्थित रहे

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });