*KHABAR : सडक निर्माण हो, पर जानलेवा नहीं - डॉ.पृथ्वीसिंह वर्मा, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 15, 2026, 6:18 pm Technology

जिला योजना समिति के पूर्व सदस्य डॉ.पृथ्वीसिंह वर्मा ने कहा कि नीमच सिंगोली मार्ग और भाटखेडा से जावद फन्टे तक का मार्ग बन रहा है वह स्वागत योग्य है। निर्माण कार्य में थोडी बहुत परेशानी आती है, यह तो समझ में आता है परन्तु अव्यवस्थित निर्माण और ठेकेदार की लापरवाही जानलेवा बन जाए तो इसके बारे में जिला प्रशासन को गंभीरता से अपनी सक्रिय कार्यवाही करना चाहिए। जब कोई सडक बनती है और उसके अतिरिक्त आवागमन का दूसरा सुगम मार्ग न हो तो सडक को पहले एक तरफ से पूरी बनाकर फिर दूसरी तरफ से बनाया जाना चाहिए ताकि यातायात भी बाधित न हो और राहगीरों को परेशानी भी कम हो। सडक निर्माण करने वाले ठेकेदारों ने पूरी सडक खोद दी है और जहां गिट्टी बिछाई है वह इस तरह की चारपहिया भारी वाहन तो जैसे तैसे निकल रहे हैं परन्तु दोपहिया वाहन वालों के लिये यह जानलेवा साबित हो रहा है। इन पर रात्रिकाल में रेडियम संकेतक नहीं लगाए, जिससे पता चले कि यहां से मार्ग बदलना है। पिछले दिनों इन दोनों मार्गों पर गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन दुर्घटनाओं पर जनप्रतिनिधि अपनी रटी-रटाई चिंता व्यक्त कर अपनी इतिश्री कर लेते हैं। दूसरी तरफ जिला प्रशासन तो इस तरह उदासीन बना हुआ है जैसे उन्हें इससे कोई लेना देना ही नहीं है। जबकि सरकार की योजनाओं के सही क्रियान्वयन की पूरी जवाबदारी जिला प्रशासन की है। इन मार्गों से निकलना मतलब सर्कस में मौत के कुएं से निकलता है। धूल इतनी उडती है कि लगता है कि खदान में से निकलकर आ रहे हैं। गांवों में नालियों से कई घरों में जाने के रास्ते बंद हो गए हैं। पुलियाएं खोदकर पटक दी हैं वहां से निकलने का मार्ग इतना उबड खाबड है कि कोई गर्भवती महिला तो निकल ही नहीं सकती। रोजाना आने जाने वालों के लिये तो जैसे रोज ही परीक्षा की घडी है। गांव से शहर और शहर से गांव दो पहिया पर जाने वालों से घरवाले फोन लगाकर पूछते हैं कि सही सलामत पहुंच गये तब उन्हें राहत मिलती है। जिला प्रशासन इन दोनों मार्गों का निरीक्षण करे तो पता चलेगा कि जनता किस कदर परेशान है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });