*KHABAR : चीताखेड़ा सामूहिक हनुमान चालीसा मंडल के 3 वर्ष पूर्ण , पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 15, 2026, 6:23 pm Technology

3 वर्ष पूर्व 7मार्च 2023 से 5 युवाओ की मंडली द्वारा मंशापूर्ण बाला जी मंदिर से शुरू की गई सामूहिक हनुमान चालीसा मंडल को सफलतम 3 वर्ष पूर्ण हुए। ग्राम चीताखेड़ा में पांच युवाओं के द्वारा भगवान हनुमान की स्तुति में गांव के प्रत्येक हनुमान मंदिर पर हर शनिवार एवं मंगलवार को हनुमान चालीसा का आयोजन शुरू किया गया जिसे आज 3 वर्ष पूर्ण हुए। शुरुआत में हनुमान चालीसा मंडल में युवकों की संख्या 5 थी जो अब बढ़कर 52 तक पहुंच चुकी है। गत 3 वर्षों में कई बार ऐसी परिस्थितियों भी रही की मंडली के सदस्यों की निजी व्यस्तता के कारण सभी की उपस्थित नहीं हो पाए उसके बावजूद भी दो और तीन युवाओं की उपस्थिति में भी हनुमान चालीसा के पठन के पुनीत कार्य को अखंडित रखा गया। चीताखेड़ा में भगवान बालाजी के सात मंदिर है जिन पर सामूहिक हनुमान चालीसा मंडल द्वारा बारी-बारी से मंगलवार एवं शनिवार को हनुमान चालीसा पठन के साथ,हनुमानाष्टक,राम स्तुति ,रामधुन,भगवान राम एवं बजरंगबली के मधुर गीत संगीत का गायन किया जाता है। पाठ पश्चात प्रभु की आरती कर प्रसाद वितरण को जाती हैं। सभी मंडल सदस्य भजन गायन एवं चालीसा पठन में इतने पारंगत हो गए है कि गांव के लोग निजी तौर पर भी अपने घरों में चालीसा के पाठ के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा मंडली को आमंत्रित करते हैं जिसके लिए मंडली द्वारा कोई शुल्क नहीं लिया जाता। सामूहिक हनुमान चालीसा मंडल द्वारा भक्ति की जो लहर गांव में चलाई गई है उसके लिए MP44 की ओर से बहुत बहुत मंगल कामनाएं। रिपोर्टर = सुनील चावड़ा , चीताखेड़ा

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });