*KHABAR : महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी ने नीमच में ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 15, 2026, 5:15 pm Technology

नीमच। महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकरिया एवं उज्जैन संभाग प्रभारी संजू भाटी अपने एक दिवसीय नीमच जिले के दौरा कार्यक्रम अंतर्गत कल रविवार को नीमच पहुंची। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का पाठ पढ़ाया। महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी कल प्रातः 7:00 बजे रतलाम से कार द्वारा रवाना हुई, जो 10:00 बजे नीमच पहुंची। जहां उनका कांग्रेस सेवादल नीमच जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव (ठेकेदार) एवं महिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष बेबी मेहरा के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन किया गया।दोपहर 12:00 बजे से जिला कांग्रेस सेवादल नीमच द्वारा स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकरिया एवं उज्जैन संभाग प्रभारी संजू भाटी ने नीमच जिले में महिला कांग्रेस सेवादल को मजबूत करने को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से कहां की अगर हमें कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है, तो सभी को एकजुट होना होगा। विशेष कर संगठन की महिलाओं को आगे आना होगा। हम सभी एकजुट होंगे तो प्रदेश और देश की सत्ता पुनः कांग्रेस के हाथ में आ सकती है। इस अवसर पर उन्होंने महिला कांग्रेस सेवादल संगठन के सदस्यता अभियान की भी जानकारी दी। उन्होंने दोपहर 2:00 बजे कांग्रेस एवं सेवादल पदाधिकारीयों से भेंट एवं संगठनात्मक चर्चा की। उसके पश्चात वे पुनः रतलाम के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर स्वागत भाषण कांग्रेस सेवादल नीमच जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव ने दिया इस कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती, संगठन मंत्री बृजेश मित्तल, ब्लॉक अध्यक्ष ओम दीवान, जावेद दुर्रानी, ओम शर्मा, मुकेश कालरा, बाबू सलीम, पंकज अग्रवाल, शिव हरे, भुवान सिंह राजपूत, नदीम कुरैशी, इकबाल कुरैशी, नितिन हसीजा, जगदीश पुनर, लतीफ पठान, एस पी नागर, सईदा मिर्ज़ा, नजमा बानो, बतूल बानो, रानी मसूदी, मीना कुरील, अंजना सोनकर, जरीना खान, वर्षाजी सहीत कांग्रेस पार्टी एवं सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अच्छी खासी संख्या में उपस्थित थे‌। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष इलियास कुरैशी ने किया वहीं अंत में आभार महिला कांग्रेस सेवादल नीमच जिलाअध्यक्ष बेबी मेहरा ने माना

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });