नीमच जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर चीताखेड़ा गांव के समीप राजस्थान की सीमा से लगे हुए आरोग्य की देवी, आयुष की अधिष्ठात्री, जगदंबा महामाया आवरी माँ के दरबार में लगने वाले 20 वे मेले की तैयारियां मेंले समिति ने जोरो शोरों से चल रहीं है एवं 9 दिन तक मां के दरबार में लगने वाले सभी कार्यक्रम मेला समिति द्वारा तय कर लिए। हिंदू नववर्ष चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ 19 मार्च को होगा । नवरात्रि के प्रथम दिन मां की चुनर यात्रा भटवाड़ा मोहल्ला हनुमान मंदिर चीताखेड़ा से प्रारंभ होगी। मेले में लगने वाली दुकानो के लिए मेले समिति द्वारा 17 मार्च 2026 को सुबह 8 बजे से बोली लगाकर वितरित किए जाएंगे । आज से 19 वर्ष पूर्व 2007 में जब मेले की शुरुआत हुई थी उसकी अपेक्षा में प्रत्येक वर्ष दर वर्ष मेले की भव्यता बढ़ती गई। गत वर्ष मेले में लगभग 300 से अधिक दुकाने एवं झूले चकरी नाव रेलगाड़ी मिकी माउस आदि आदि बच्चों के मनोरंजन के साधन उपलब्ध थे। नवरात्रि के पावन अवसर पर मां के दरबार में शीश नवाने दूर दराज के लाखों भक्त आते है। आयुष की देवी मां आवरा के चमत्कार के चर्चे दूर दूर तक फैले हैं, रोते बिलखते लकवाग्रस्त लोग आते हैं और मां का मंदिर में आयुष और स्वास्थ्य का वरदान पाकर हंसते खेलते जाते हैं। मेले को शुरू होने में 4 दिन शेष है लेकिन अभी चीताखेड़ा से माता जी तक जाने वाली सड़क का कार्य पूर्ण नहीं हुआ हैं