*KHABAR : प्रशासन ने की चारा भूसा के निर्यात पर कार्रवाई राजस्थान ले जाते ट्रैक्टर ट्राली जप्त, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 15, 2026, 5:04 pm Technology

नीमच | कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा जिले में पशु चारा, भूसा पशु आहार की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले के बाहर पशु चारा निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया हैं। एसडीएम प्रीति संघवी के निर्देशन में नीमच जिले के जावद तहसीलदार नवीन गर्ग द्वारा मैलानखेड़ा से राजस्थान के बडोली घाटा ले जाते पशु चारे का परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया गया है और अवैध रूप से बगैर अनुमति के पशुचारे का निर्यात करने पर प्रकरण दर्ज किया गया हैं। तहसीलदार नवीन गर्ग ने बताया, कि नयागांव टोल नाके से जप्त किए गए पशुचारे की ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस चौकी नयागांव की अभिरक्षा में रखा गया हैं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });