नीमच | राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार भारत के नववर्ष विकम सम्बत् गुड़ी पड़वा के अवसर पर 19 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय पर प्रातः 10 बजे सूर्य उपासना कार्यकम टाउन हाल दशहरा मैदान नीमच में आयोजित किया जा रहा है। जि.पं.सीईओं अमन वैष्णव ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे 19 मार्च 2025 को अपने अधिनस्थ अधिकारी,कर्मचारियों के साथ प्रात 9.30 बजे उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होना सुनिश्चित करे।