*KHABAR : आगामी त्‍यौहारों के मद्देनजर डी.एम. द्वारा जिले में प्रतिबंधात्‍मक आदेश जारी, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री फोटो, वीडियों शेयर करने पर प्रतिबंध, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 25, 2026, 8:37 pm Technology

नीमच जिला दण्‍डाधिकारी नीमच हिमांशु चंद्रा द्वारा नीमच जिले में आगामी त्‍यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163(1) के तहत प्रतिबंधात्‍मक आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के तहत कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, व्हाट्‌सअप (x) एक्‍स, इंस्‍टाग्राम हाईक, एसएमएस टेलीग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया साईड आदि का दुरुपयोग कर धार्मिक, सामाजिक, जातिगत भावनाओं एवं विद्वेष को भड़काने के लिए किसी भी प्रकार के संदेशों का प्रसारण नही करेगा और ना ही उन पर कमेंट, लाईक, शेयर या फॉरवर्ड नहीं करेंगा तथा ग्रुप एडमिन की यह व्‍यक्तिगत जिम्‍मेदारी होगी, कि वह ग्रुप में इस प्रकार के संदेशों… [6:51 PM, 3/25/2026] PRS Gopal Ji Mehra: महामाया मां भादवामाताजी : कलेक्‍टर एवं एस.पी. ने भादवा माता में श्रृद्धालुओं के लिए की गई व्‍यवस्‍थाओं का किया निरीक्षण व महाअष्‍टमी पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया मध्यप्रदेश के नीमच जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक आस्था के केंद्र ,आरोग्य स्थल महामाया मां भादवा माताजी में चैत्र नवरात्रि मेला आयोजित किया जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भादवामाता जी में नवरात्रि मेले में बडी संख्‍या में श्रद्धांलु माताजी के दर्शन करने आते हैं। महा अष्‍टमी पर भादवामाता में श्रृद्धालुओं की संख्‍या काफी बढ़ जाती है। भादवामाता में नवरात्रि मेले में महा अष्‍टमी पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा एवं एस.पी. अंकित जायसवाल ने भादवा माता मेला परिसर , माताजी के दर्शन करने आने जाने के रूट कों देखा और व्‍यवस्‍थाओं का निरीक्षण किया। नवरात्रि मेले में पार्किंग व्यवस्था , मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश की व्यवस्था आदि विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक एन.एस.सिसोदिया, एसडीएम संजीव साहू, सीएसपी किरण चौहान, पुलिस निरीक्षक अमित सारस्‍वत, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यगण तथा बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु उपस्थित थे। कलेक्‍टर एवं एसपी ने सम्‍पूर्ण मेला परिसर, श्रृद्धालुओं के प्रवेश व निकासी के लिए बनाए गये कोरीडोर अस्‍थाई पुलिस चौकी पर सीसीटीव्‍ही से सम्‍पूर्ण मेला परिसर एवं सुरक्षा व्‍यवस्‍था की निगरानी आदि की व्‍यवस्‍था का जायजा लिया। कलेक्‍टर एवं एसपी ने सावन रोड़ पर वाहनों की पार्किंग व्‍यवस्‍था का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिए। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को नीमच से भादवामाता व भादवामाता जवासा चौराहे होते हुए भादवामाता तक मुख्‍य मार्ग पर यातायात के लिए सुरक्षा पाईंट लगाने के भी निर्देश दिए। मंदिर प्रबंधक अजय एरन ने बताया, कि भादवामाता मंदिर परिसर में नवरात्रि पर महाअष्‍टमी का हवन 26 मार्च को रात्रि 10.30 बजे से प्रारंभ होगा और हवन की पूर्णाहुति अगले दिवस सुबह 4 बजे होगी। मेले में संस्‍थान की ओर से श्रृद्धालुओं को भादवामाता की बावड़ी का पवित्र जल भी 10 रूपये के शुल्‍क पर बोटल में उपलब्‍ध करवाया जा रहा है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });