नीमच जिले में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। इस फेरबदल के तहत मनासा थाना प्रभारी शिव रघुवंशी को लाइन अटैच कर दिया गया है। वहीं, नीलेश अवस्थी को मनासा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही सौरभ शर्मा को एक बार फिर कैंट थाने की कमान दी गई है। इस बदलाव को जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।