*KHABAR : नीमच में उच्च शिक्षा को लगे नए पंख : विधायक परिहार के प्रयासों से मिली 2.83 करोड़ की सौगात, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 22, 2026, 7:18 pm Technology

नीमच। क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विकास को एक नई गति देते हुए विधायक दिलीपसिंह परिहार के प्रयासों से स्वामी विवेकानंद कॉलेज, नीमच को 2.83 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई है। इस राशि से कॉलेज परिसर में दो आधुनिक सेमिनार हॉल, दो प्रयोगशालाएं एवं दो स्टाफ कक्षों का निर्माण किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए विधायक परिहार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के प्रति आभार व्यक्त किया है। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विश्वदेव शर्मा की मांग पर विधायक परिहार ने विधानसभा सत्र के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री से यह आग्रह भी किया कि कॉलेज में बी.एड, एम.सीए एवं एम.बीए जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम जल्द प्रारंभ किए जाएं, ताकि नीमच जिले के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े और वे अपने ही शहर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। नीमच में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य प्रशांत मिश्रा, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को विधायक परिहार ने हार्दिक बधाई देते हुए निर्माण कार्य का भूमि पूजन शीघ्र कर इसे विद्यार्थियों को समर्पित किए जाने की बात कही है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });