*KHABAR : दक्षिण मुखी बालाजी मंदिर पर मनेगा 20 वां श्री हनुमान जन्मोत्सव, तैयारियां जारी, बालाजी का कीर्तन, श्री राम धुन, हवन, भण्डारा, महाआरती होगी, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 20, 2026, 7:38 pm Technology

नीमच। ग्वालटोली में हाईवे रोड पर स्थित दक्षिण मुखी एवं चमत्कारिक श्री विराट विराय मारुति नंदन बालाजी मंदिर पर आगामी 20 वां श्री हनुमान जन्मोत्सव दो दिवसीय आयोजन के साथ हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा भक्तगण के सहयोग से आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत श्री बालाजी महाराज का कीर्तन, श्रीराम धुन, हवन, भंडारा, महाआरती, 56 भोग सहित अन्य आयोजन किये जायेंगे, जिसकी तैयारियां मंदिर समिति द्वारा पूर्ण की जा रही हैं। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर पर विशेष साज सजावट की जाएगी, वहीं मंदिर में विराजमान श्री बालाजी महाराज की चमत्कारिक प्रतिमा का मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर समिति के संरक्षक किशन खलीफा, नंदलाल बानिये व लोकेश रियार ने बताया कि इस बार मंदिर पर 20 वां हनुमान जन्मोत्सव दो दिवसीय आयोजन के साथ मनेगा, जिसके अन्तर्गत 1 अप्रैल को मंदिर परिसर में श्री बालाजी महाराज का संकीर्तन आयोजित किया जाएगा। सायं 7.15 बजे से प्रारम्भ होने वाले इस कीर्तन कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक अभि-अनुज पारिक (भीलवाड़ा), मिताली मानसिंहका-भीलवाड़ा एवं विनोद भैया-नीमच मधुर संगीत के साथ भजनोफ्ल की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के अन्तर्गत अगले दिन 2 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें प्रातः 5.30 बजे से श्री राम धुन (प्रभातफेरी) निकाली जाएगी, उसके पश्चात्‌‍ मंदिर पर मंगला आरती होगी। 9 बजे से हवन प्रारम्भ होगा, जिसकी पूर्णाहुति 11.30 बजे की जाएगी, जिसके बाद भोग लगाकर भंडारा प्रसादी का आयोजन प्रारम्भ होगा, जो शाम तक चलेगा। सायं 5 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ, 8 बजे से महाआरती होगी। उसके बाद 56 भोग लगेगा और प्रसादी का वितरण किया जाएगा। उक्त जानकारी मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी श्रवण शर्मा ‌‘राज‌‘ ने दी

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });