मध्यप्रदेश की राष्ट्रीय सेवा योजना का 23वा राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर चित्रकूट स्थित दीनदयाल शोध संस्थान,उद्यमिता परिसर तहसील मझगवां जिला सतना में दिनांक 08 से 14 तक अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा की संगठन व्यवस्था में सम्पन्न हुआ । जिसका उद्घाटन 08 मार्च को मध्यप्रदेश के माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने अपने करकमलों से किया। उक्त शिविर में मध्यप्रदेश के सात विश्विद्यालयों से लगभग 600 स्वयंसेवको ने सहभागिता की जिसमें लीड कॉलेज, पी.एम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय नीमच से स्वयंसेवक उमेद पिता राजेंद्र सिंह पंवार एवं दिव्यांशी पिता लाभचंद धाकड़ ने नीमच जिले से सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन का प्रतिनिधित्व किया । शिविर में मुख्य रूप से द्वितीय दिवस के बौद्धिक सत्र में उमेद को अध्यक्षता एवं तृतीय दिवस की सांस्कृतिक संध्या में दिव्यांशी को मंच संचालन करने का अवसर प्राप्त हुआ। शिविर में दोनों स्वयंसेवकों ने विभिन्न सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों में भाग लेकर व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल, समय प्रबंधन एवं मंचभय को दूर करने जेसे कईं कौशल सिखे। शिविर को सकुशल सम्पन्न कर नीमच लौटने पर दोनों स्वयंसेवकों को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ प्रशांत मिश्रा,कार्यक्रम अधिकारी प्रो राकेश कस्वां सहित समस्त महाविद्यालय प्राध्यापकों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा स्वागत कर बधाईयां दी गई