*KHABAR : किसानों को राहत दिलाने जागरूक विधायक विपिन जैन का मुख्यमंत्री को पत्र, ऋण जमा तिथि बढ़ाने की मांग, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 18, 2026, 12:06 pm Technology

मंदसौर | जागरूक विधायक विपिन जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सोसायटियों में किसानों द्वारा ऋण जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए किसानों के लिए निर्धारित समय सीमा व्यवहारिक नहीं है।विधायक जैन ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि इस समय जिले में रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूँ की कटाई का दौर चल रहा है, वहीं बड़ी संख्या में किसानों की फसल अभी भी खेतों में खड़ी है। ऐसे में किसान अपनी उपज को बेचकर ऋण चुकाने की स्थिति में नहीं हैं । उन्होंने यह भी बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी की तिथि 16 मार्च 2026 से बढ़ाकर अब 01 अप्रैल 2026 कर दी गई है। दूसरी ओर, सोसायटियों में ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 निर्धारित की गई है, जिससे किसानों के सामने असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है।विधायक के अनुसार, किसान अपनी फसल का पंजीयन एवं बिक्री के बाद ही ऋण जमा कर सकते हैं, लेकिन जब खरीदी प्रक्रिया ही 1 अप्रैल से शुरू होगी, तो 28 मार्च के अंत तक ऋण जमा करना संभव नहीं है। इसके अलावा मार्च माह के अंतिम सप्ताह में 5 से 6 दिनों के अवकाश भी पड़ रहे हैं, जिससे समय और भी कम हो जाता है।किसान संगठनों एवं स्थानीय किसानों ने भी विधायक के माध्यम से ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग रखी है, ताकि वे बिना किसी दबाव और परेशानी के अपना कर्ज चुका सकें । विधायक विपिन जैन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए सोसायटियों में ऋण जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });