*KHABAR : केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), एम.पी. यूनिट द्वारा 2.081 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 18, 2026, 11:41 am Technology

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), एम.पी. यूनिट की प्रिवेंटिव टीम द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई। विशिष्ट सूचना के आधार पर सीबीएन की सिंगोली सेल की टीम द्वारा निम्बाहेड़ा–मंगलवार रोड पर ग्राम डोरियान, तहसील निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़ के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 2.081 किलोग्राम अवैध अफीम से भरा एक पैकेट बरामद किया गया। आवश्यक वैधानिक औपचारिकताओं की पूर्ति के उपरांत बरामद अफीम को जब्त कर लिया गया तथा एक आरोपी को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आगे की जांच प्रचलित है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, एम.पी. यूनिट मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अपनी सतत कार्रवाई जारी रखे हुए है तथा इस दिशा में कठोर कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });