*KHABAR : रोहित नरवाले ने कि राष्ट्रीय मानव अधिकार भारत सरकार सदस्य प्रियंक कानूनगो से औपचारिक भेंट, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 18, 2026, 8:11 pm Technology

नीमच - हिंदू जागरण मंच के पूर्व जिलाकार्यकारणी सदस्य रोहित नरवाले ने पूर्व बाल सरक्षण आयोग भारत सरकार के अध्यक्ष एवं वर्तमान राष्ट्रीय मानव अधिकार भारत सरकार के सदस्य प्रियंक कानूनगो से भोपाल शासकीय गेस्ट हाउस पर मुलाक़ात कर समाजिक गतिविधियों शिक्षा एवं रोजगार पर चर्चा की जिसको संज्ञान में लेते हुए प्रियंक कानूनगो ने हिंदू जागरण मंच के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य रोहित नरवाले को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वाल्मीकि समाज में शिक्षा एवं रोजगार के भाव को ध्यान में रखते हुए में पूर्ण विश्वास के साथ वाल्मीकि समाज में शिक्षा प्राप्त करने वाले सेकंडों बालक बालिकाओं के भविष्य को निखारने में पिछे नहीं हटुगा ओर इन सभी के शिक्षा में व्यय होने वाले समस्त खर्च का भुगतान मेरे द्वारा किया जाएगा ताकि समाज के बच्चे शिक्षित हो अच्छी नोकरी अच्छा रोजगार प्राप्त कर सके साथ ही साथ रोजगार के लिए भी प्रयासरत रहुगा एसा विश्वास दिलाया ! इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य रोहित नरवाले ने कई वरिष्ठ पदाधिकारी और साथी गणो की उपस्थिति में प्रियंक कानूनगो को पुष्पमाला पहना गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया !

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });