मंदसौर। लोकप्रिय विधायक विपिन जैन ने चैत्र नवरात्रि एवं गुड़ी पड़वा (हिंदू नववर्ष) के पावन अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारे जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार करता है। माँ दुर्गा की आराधना का यह समय हमें शक्ति, साहस और संयम का संदेश देता है, वहीं गुड़ी पड़वा नववर्ष की नई शुरुआत का प्रतीक है। विधायक जैन ने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह नववर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा जिले के विकास और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करे