नीमच। भारत विकास परिषद सुभाष शाखा, नीमच द्वारा कमल चौक पर साड़ी सेंटर के बाहर गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर हिंदू नव वर्ष बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया* कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक आदरणीय पंडित मिथलेश जी नागर, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष ओमजी बंसल, समाजसेवी संतोष जी चोपड़ा, प्रदीप जी चोपड़ा एवं सुनील जी सिंहल सुनील गोयल वासुदेव गर्ग विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष रूप से पधारे राष्ट्रीय संत पंडित मिथिलेश जी नागर ने अपने आशीर्वचन से सभी को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हिंदू नव वर्ष हर भारती के लिए गौरव का पर्व है। इस दिन मां जगदंबे भवानी की घट स्थापना कर नवरात्रि पर्व का शुभारंभ किया जाता है । त्याग तपस्या का पर्व है भगवान झूलेलाल एवं आरएसएस के प्रथम संघ चालक का भी जन्म उत्सव भी है। इस अवसर पर परिषद के सदस्यों द्वारा भारतीय संस्कृति की परंपरा को आगे बढ़ते हुए बड़े हर्षोल्लास से राहगीरों को तिलक लगाकर मिश्री, नीम की पत्तियां एवं मिठाई वितरित की गई तथा सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष ललित कुमार राठी, सचिव मनीष गर्ग, कोषाध्यक्ष राकेश खंडेलवाल, सेवा प्रमुख प्रमोद मालू, सुरेश जी बंसल, संतोष जी बंसल, मनीष जी माहेश्वरी, सतीश जी पाटीदार, मुकेश जी पाटीदार, अनिल जी पांडे, दिनेश जी परवाल, , अशोक सोनी, सुदर्शन लोढ़ा निर्मल दरक राजेश परवाल, कमल गोपाल गर्ग, अनिल माहेश्वरी, एवं मातृशक्ति से महिला प्रमुख मीनाक्षी मालू संध्या राठी इंदिरा पांडे सुनीता परवाल मंजू बंसल सहित अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे