*KHABAR : जिला स्‍तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का हुआ शुभारंभ, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 19, 2026, 7:10 pm Technology

नीमच | विक्रम संवत् से भारतीय संस्‍कृति, परम्‍पराए शुरू होती है। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपनी परम्‍पराओं को जागृत करने का अनुकरणीय प्रयास किया है। सभी को विक्रम संवत् नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। यह बात जावद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने गुरूवार को जिला प्रशासन द्वारा टाउनहॉल नीमच में आयोजित विक्रमोत्‍सव 2026 के तहत कोटि सूर्योपासना, सूर्य उपासना एवं जिला स्‍तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर नीमच विधायक दिलीप सिह परिहार, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, जिला अध्‍यक्ष वंदना खण्‍डेलवाल, सांसद प्रतिनिधि आदित्‍य मालू, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। विधायक सखलेचा ने अपने उदबोधन में कहा, कि जावद, नीमचकी प्रेशर युक्‍त गांधी सागर से सिंचाई परियोजना स्‍वीकृत हो गई है और उसके टेण्‍डर की कार्यवाही अगले माह होकर, कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस येाजना से क्षेत्र के हर खेत को सिंचाई का पानी मिलेगा। यह योजना क्षेत्र की हरियाली खुशहाली समृद्धि के लिए मील का पत्‍थर साबित होगी। विधायक नीमच दिलीप सिह परिहार ने कहा, कि प्रधानमंत्री जी व मुख्‍यमंत्री जी ने वर्ष 2047 तक देश, प्रदेश को विश्‍वगुरू बनाने का संकल्‍प लिया है। उन्‍होने कहा, कि नवर्ष के अवसर पर हमें प्रकृति के संरक्षण, प्रकृति से प्रेम करना सीखे, कुओं, बावडियों और जल संरचनाओं का संरक्षण करें। विधायक ने नववर्ष पर सभी से समाज के कमजोर वर्ग के लोगो तक शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्‍प लेने का आव्‍हान किया। प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्‍जवलित कर कोटि सूर्योपासना कार्यक्रम एवं पीपल के पौधे की पूजा अर्चना कर जिला स्‍तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया। तदपश्‍चात एडीएम बी.एस.कलेश , एसडीएम संजीव साहू, जिला शिक्षा अधिकारी एस.एम.मांगरिया, विनोद एक्‍का, सीएमओ दुर्गा बामनिया ने अतिथियों का स्‍वागत किया। इस अवसर पर भव्‍य सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था उज्‍जैन के नाटक दल द्वारा सम्राट विक्रमादित्‍य पर केंद्रीत नाटक का मंचन किया। डॉ.रूद्र आचार्य एवं की‍र्ती प्रामाणिक ने नाट्य मंचन का निर्देशन किया, जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन मंजूलाधीर एवं प्रो.संजय जोशी ने किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, गणमान्‍य नागरिक, पत्रकारगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्‍या में शहरवासी उपस्थित थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });