*KHABAR : चेटीचंड वाहन रैली में सहभागी समाज जनों का किया पुष्प वर्षा कर सम्मान, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 19, 2026, 8:33 pm Technology

नीमच | सिंधी समाज के आराध्य देव वरुण भगवान झूलेलाल जी के 1076 वें जन्मोत्सव चेटीचंड सिंधी दिवस के महापर्व पर पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वाधान में चेटीचंड उत्सव समिति द्वारा विक्रम संवत चैत्र कृष्ण एकम19 मार्च गुरुवार सुबह 8 बजे भागेश्वर महादेव मंदिर से एक विशाल वाहन रैली निकाली गई । बेटी को जन्म देने वाली माता का सम्मान करने वाली संस्था आराध्या वेलफेयर सोसाइटी नीमच की महिला पदाधिकारी सदस्यों द्वारा नया बाजार बजरंग चौक भोजु का चौराहा के समीप वाहन रैली में शामिल समाज जनों का मोती की माला पहना एवं पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया। इसअवसर पर विक्रम संवत नव वर्ष का काली मिश्री काली मिर्च नीम की पत्ती मिठाई से सभी का मुंह मीठा करवा हिंदू नवम वर्ष शुभकामनाएं देकर स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर ठंडा पेयजल, बिस्किट ,फ्रूटी जूस का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर उत्सव समिति प्रमुख मनोहर अर्जनानी पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष मुखी ईश्वर आहुजा, राजकुमार मंगवानी, महासचिव महेश वर्धानी ,गजेंद्र चावला प्रकाश मोटवानी आदि का , एडवोकेट माया मीनू लालवानी,जया अठवाणी, राखीअठवाणी, खुशबू अठवाणी, प्रगति बुधवानी, निशा आहूजा, नंदिनी वर्धानी कविता गुरुनानी , टैगोर बस्ती के चंद्र प्रकाश मोमू लालवानी,निर्मल देव नरेला, वैभव पारीक, राजू राठौड़, ईश्वर लालवानी, देवीसिंह बबलू यादव, राजकुमार पप्पी सोनी, एडवोकेट विनोद शर्मा, दीपक बुधवानी, नानू भाई, राकेश अठवाणी, रमेश केवलानी, मुकेश चौहान,आदि समाज जनों द्वारा केसरिया दुपट्टा, मोती माला, कुमकुम तिलक, नीम पत्ती ,काली मिर्च,मिश्री मिठाई से मुंह मीठा करवा स्वागत कर सम्मान किया गया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });