*KHABAR : मां की चुनरी यात्रा से चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 19, 2026, 6:06 pm Technology

नीमच | चीताखेड़ा के पास आवरी माता जी मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ 151 फीट लंबी भव्य चुनरी यात्रा सुबह हनुमान मंदिर से निकाली। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयकारों के बीच यह यात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवा शामिल हुए।भक्तों ने “जय माता दी” के जयघोष के साथ पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान कई श्रद्धालु नाचते-गाते हुए माता रानी की भक्ति में लीन नजर आए।भगोरिया नृत्य ने माता की चुनरी यात्रा में एक अनोखी सम बंद थी अलीराजपुर जिले से आई भगोरिया नदी की टीम का नृत्य बाद ही सारी नहीं रहा पारंपरिक वेशभुषधि भूसा से वेशभूषा से सजे आदिवासी युवकों ने एवं नियुक्तियां ने बहुत ही अच्छा नृत्य प्रस्तुत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस टीम पूरी तरह चुनरी यात्रा के साथ मुस्तैद रही। यात्रा का समापन आवरी माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से चुनरी चढ़ाने के साथ हुआ। आयोजकों ने बताया कि यह चुनरी यात्रा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए निकाली गई। नवरात्रि और देवी भक्ति से जुड़ी ऐसी चुनरी यात्रा आवरी माता प्रतिवर्ष बड़े उत्साह से निकाली जाती हैं, जहां सैकड़ों-हजारों श्रद्धालु शामिल होकर माता से आशीर्वाद मांगते हैं। न्यूज रिपोर्टर = सुनील चावड़ा, चीताखेड़ा

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });