*KHABAR : भारत विकास परिषद शाखा नीमच ने मनाया हिंदू नव वर्ष तिलक लगाकर व नीम मिश्री काली मिर्च मिठाई खिलाकर नागरिकों को बधाई दी, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 19, 2026, 6:37 pm Technology

नीमच | सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद शाखा नीमच के सदस्यों व महिला प्रकोष्ठ द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत्सर 2083 गुड़ी पड़वा के पावन पर्व पर गुरुवार को सुबह 8: 15 से विजय टॉकीज चौराहे पर नागरिकों को कुमकुम तिलक लगाकर व नीम ,मिश्री ,मिठाई, काली मिर्च खिलाकर हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माहेश्वरी समाज नीमच अध्यक्ष सत्यनारायण जागेटीया, विशिष्ट अतिथि रीजनल सचिव संपर्क प्रदीप चोपड़ा जावद, एवं सुनील सिहल, अशोक अग्रवाल, नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, सचिव सतीश गोयल, कोषाध्यक्ष संदीप दरक, रवि पोरवाल , पिंटू शर्मा ने किया ।कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों की धुनों से जनमानस में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने के लिए धुन्हे बजाई गई। कार्यक्रम में सदस्यों द्वारा दुपहिया व चार पहिया वाहनों पर जाने वाले राहगीरों और पैदल चलने वालो को नववर्ष की बधाई व सशक्त हिंदू समृद्ध भारत का संदेश दिया गया । साथ ही परिषद द्वारा आने वाली ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए मूक पक्षियों की प्यास बुझाने हेतु 150 से अधिक जल पात्र मिट्टी के सकोरो का वितरण आमजन को किया गया ।कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक बनवारी लाल अग्रवाल, राजेश गोयल एवं सदस्यगण मनोज माहेश्वरी, शांतिलाल पोरवाल, अशोक मंगल, जितेन्द्र शक्तावत, अनिल चौधरी, संतोष चोपड़ा ,आदित्य मालू ,सुशील गट्टानी ,बाबूलाल बंजारिया, पंकज दुबे, संजय डांगी , सुनीश चोरडीया, शिखर जैन ,दिनेश मुजावदिया, राहुल गोयल, संदीप खाबिया, आशीष मित्तल , राकेश नांगलिया, डॉक्टर मनीष चमडीया, राजेश पोरवाल ,योगेश माहेश्वरी, नरेश मेहरा, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, स्वप्नील मंडोवरा, संतोष खंडेलवाल, राजेश गट्टानी, मधुसूदन खंडेलवाल, मुकेश डक्करा प्रदीप डबकरा, अनिल गोयल ,सुनील जाधव, कमल गोयल, कमल धनोतिया, महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका सुनीता अनिल चौधरी, हेमा गुप्ता, सुनीता सिंहल, माया पोरवाल, टीना दरक, नयनतारा गोयल, अर्चना गट्टानी, उर्मिला जैन, नीतू मित्तल, सरिता पोरवाल, रक्षा पोरवाल, अनामिका पोरवाल, माधवी जाधव, रेखा नायर, संगीता काला, सिल्की गोयल , गीता धनोतिया आदि शाखा के सदस्य उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी भारत विकास परिषद शाखा नीमच के मीडिया प्रभारी प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });