*KHABAR : ईद-उल-फितर, नवरात्रि एवं रामनवमी को दृष्टिगत रखते हुए नीमच पुलिस की बलवा ड्रील, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 20, 2026, 5:47 pm Technology

ईद-उल-फितर, नवरात्रि एवं रामनवमी को दृष्टिगत रखते हुए नीमच पुलिस की बलवा ड्रील पुलिस ने किया बलवाईयों का सामना, 05 बलवाई घायल, 156 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया बलवा ड्रील का अभ्यास 1- ईद-उल-फितर, नवरात्रि एवं रामनवमी के दौरान कानून व्यवस्था डयूटी को दृष्टिगत् रखते हुए नीमच पुलिस द्वारा दिनांक 20.03.2026 को किया बलवा ड्रील का अभ्यास। 2- पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया बलवा ड्रील का अभ्यास। 3- बलवाईयों को रोकने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बलवा ड्रील के दौरान किया लाठीचार्ज एवं चलाई टीयर गैस एवं गोलियॉ। 4- पुलिस बलवा ड्रील के दौरान 05 बलवाई घायल। 5- पुलिस की बलवा ड्रील में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रोहित राठौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा निकीता सिंह, सहित जिले के अधिकाशतः थाना प्रभारी, समस्त चौकी प्रभारी, सुबेदार पु.ला. नीमच सम्मिलित हुए। 6- बलवा ड्रील के दौरान लगभग 156 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा द्वारा भाग लिया गया। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा ईद-उल-फितर, नवरात्रि एवं रामनवमी के दौरान कानून व्यवस्था को दृष्टिगत् रखते हुए जिलें के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डयूटी पर मुस्तैद रहने एवं किसी भी कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए बलवा ड्रील का निरंतर अभ्यास किये जाने संबंधी निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया द्वारा दिनांक 20.03.2026 को पुलिस लाईन कनावटी में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा की जा रही बलवा ड्रील का निरीक्षण किया गया। बलवा ड्रील के दौरान पुलिस द्वारा बलवाईयों को रोकने हेतु लाठीचार्ज किया जाकर टीयर गैस एवं गोलियों का भी उपयोग किया गया। इस दौरान 05 बलवाई भी घायल हुए। पुलिस की बलवा ड्रील के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बलवाईयों पर नियंत्रण करने हेतु लाठीचार्ज, टीयर गैस एवं गोलिया चलाने का अभ्यास किया गया। पुलिस की बलवा ड्रील में नगर पुलिस अधीक्षक नीमच किरण चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रोहित राठौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा निकीता सिंह, थाना प्रभारी नीमचकेंट निरीक्षक निलेश अवस्थी, थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक राधेश्याम डांगी, थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव, थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक मनोज सिंह जादौन, थाना प्रभारी सिंगौली निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक शिव रघुवंशी, थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरीक्षक भीम सिंह सिसौदिया, थाना प्रभारी रामपुरा उनि विपिन मसीह, सभी चौकी प्रभारी, सूबेदार सुरेश सिसौदिया सहित कुल 156 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });