*KHABAR : चीताखेड़ा गांव में विराजित भगवान देवनारायण मंदिर पर घट स्थापना का धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 20, 2026, 11:04 am Technology

नीमच | चीताखेड़ा गांव के बीचो बीच विराजित पुलिस चौकी के पास स्थित भगवान देवनारायण मंदिर पर घट स्थापना का धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। प्रभु देवनारायण नारायण का मंदिर वर्षों पुराना है यहां हर रविवार को प्रभु के दर्शन दूर दरजा अपने दुख लेकर प्रभु की शरण में आते है यहां भक्त रोते हुए आते है और हंसते हुए जाते है चैत्र नवरात्रि के इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना कर घट की स्थापना की गई। कार्यक्रम के तहत सात दिनों तक लगातार धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान देवनारायण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते रहेंगे । घट स्थापना के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन एवं अन्य धार्मिक क्रियाएं सम्पन्न हुईं। जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस प्रकार पूरे गांव में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });