नीमच। गोमाबाई नेत्रालय के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने राजस्थान के झालावाड़ निवासी 30 वर्षीय युवक की गंभीर रूप से संक्रमित और क्षतिग्रस्त आंख को निकालकर सफलतापूर्वक आर्टिफिशियल आंख स्थापित की। युवक को पांच वर्ष पहले दुर्घटना के दौरान आंख में जहरीले कीड़े के घुसने से गंभीर संक्रमण हो गया था। अन्यत्र इलाज से लाभ नहीं मिलने पर वह नीमच आया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने यह जटिल उपचार किया। सफलतापूर्वक आर्टिफिशियल आंख स्थापित उपचार के बाद युवक का चेहरा सामान्य दिखने लगा और उसका आत्मविश्वास भी वापस लौटा। परिवारजनों ने अस्पताल के प्रबंधन और स्टाफ का आभार व्यक्त किया