शासकीय प्राथमिक विद्यालय ढोलपुरा से प्रधानाध्यापक सिद्धू लाल पुरोहित द्वारा लगातार शैक्षिक नवाचार संदीपनी पुरस्कार एवं नवोदय परीक्षा के लिए स्पेशल प्रत्येक रविवार को क्लास लगाने के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप नवोदय विद्यालय के लिए कक्षा पांचवी से दो बालकों का चयन हुआ है भैया राहुल भील और कंवरलाल भील दोनों ने मेरिट लिस्ट में आकर के एडमिशन हेतु चयनित हुए हैं विद्यालय में पिछले तीन वर्षों से स्थापित सांदीपनि पुरस्कार के अंतर्गत जो बच्चे कक्षा पांचवीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम आते है, एवं नवोदय परीक्षा में चयनित होते हैं उन छात्रों को विद्यालय प्रधानाध्यापक सिद्धू लाल पुरोहित द्वारा स्थापित सांदीपनि पुरस्कार के अंतर्गत ₹1000 नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किए जाते हैं। इससे पूर्व भी दो बच्चों का नवोदय में सिलेक्शन हुआ था जो आज वहां पर बहुत अच्छे से अध्ययन कर रहे हैं अभी तक विद्यालय में दो बालक और दो बालिकाओं का सिलेक्शन हुआ है इन दो बच्चों की सिलेक्शन से गांव में बहुत ही उत्साह एवं शासकीय विद्यालय के प्रति सकारात्मकता का निर्माण हुआ है आसपास के गांव वाले भी विद्यालय द्वारा लगातार श्रेष्ठ परिणाम से प्रभावित होकर विद्यालय में एडमिशन के लिए आ रहे हैं भील समाज से दो बच्चों का नवोदय में चयन होने से भील समाज एवं गांव में बहुत ही उत्साह का वातावरण बना हुआ है प्रधानाध्यापक द्वारा दोनों बच्चों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित की गई