*KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान संबंधी बैठक आज, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 22, 2026, 3:48 pm Technology

नीमच | जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च से 30 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत जनसहयोग एवं जनभागीदारी से और विभिन्‍न विभागों की समेकित पहल से नवीन जल संग्रहण संरचना निर्माण, पुरानी संरचनाओं का जीर्णोद्धार, मरम्‍मत जल संबंधित प्रचलित कर्यो की पूर्णता, राजस्‍व रिकार्ड में जल संग्रहण संरचनाओं व नहरों को अंकित करने, मानसून में किए जाने वाले पौधारोपण की तैयारी आदि कार्य किए जा रहे है। जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 की कार्य योजना तैयार करने के संबंध में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में आज 23 मार्च 2026 को दोपहर 12.30 बजे कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में बैठक आयोजित की गई है। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव ने सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });