*KHABAR : प्लास्टिक मुक्त नदी के संकल्प के साथ 96वें दिन भी जारी रहा शिवना शुद्धिकरण जनअभियान, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 22, 2026, 6:47 pm Technology

मंदसौर । आज शिवना शुद्धिकरण अभियान का 96वां दिन इस दौरान सभी ने नदी के आसपास सफाई कार्य किया, जिसमें विशेष रूप से प्लास्टिक कचरे और गाजर घास हटाने पर ध्यान दिया गया । नदी के किनारों पर जमा प्लास्टिक और कचरा न केवल उसके प्राकृतिक सौंदर्य को बिगाड़ रहे थे, बल्कि जल को भी प्रदूषित कर रहे थे । सफाई के दौरान आसपास के लोगों से संवाद कर उन्हें जागरूक किया गया । इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक विपिन जैन ने स्थानीय सभी लोगों से संवाद करते हुए कहा कि प्लास्टिक कचरा नदी या उसके किनारों पर न डालें क्योंकि प्लास्टिक का कचरा लंबे समय तक नष्ट नहीं होता, जिससे जल प्रदूषण के साथ-साथ मृदा प्रदूषण भी होता है । यह प्रदूषण न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि मानव और जीव-जंतुओं के स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव डालता है । जेन ने सभी से अपील की कि वे अपने घरों से निकलने वाले कचरे को उचित स्थान पर ही डालें और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे । जैन ने सभी मंदसौर वासियों से आहवान किया कि शिवना शुद्धिकरण अभियान में प्रति रविवार को प्रातः 7 से 9 बजे के बीच श्रमदान करने जरूर पधारे । रविवार को शिवना शुद्धिकरण अभियान के 96वे दिन श्रमदान करने वालों में विधायक विपिन जैन, समाज सेवियों में हेमराज खाबिया, बृजलाल बामनिया,राकेश जैन पिंटू, , अभिषेक तिवारी,पंकज जेन,अमलवाद गांव से कैलाश कुमावत गुराडिया देदा से अखिलेश शर्मा,महिला नेत्रीयों में इष्टा भाचावत, भागवंती बामनिया,प्रमिला पंवार,कांग्रेसजन मे राजनारायण लाड़,विकास दशोरा, विनोद शर्मा,संजय नाहर,अजय सोनी,मनोहर नाहटा,विश्वास दुबे,मनोज जैन,राजेश फरक्या, रघुवीरसिंह अंजना,महेश गुप्ता,अकरम खान,राकेश सेन,ऋषिराज लाड़ , गोपाल बंजारा आदि श्रमदान में उपस्थित रहे

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });