*KHABAR : पुलिस थाना नीमच केंट को मिली सफलता, महाराणा बंगला स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 22, 2026, 5:31 pm Technology

नीमच | पुलिस महानिदेशक भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा चलाये जा रहे चोरी के अपराधों में आरोपियों की धरपकड हेतु अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवलसिंह सिसौदिया व नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस थाना नीमचकेंट टीम द्वारा थाना नीमचकेंट के अपराध क्रमांक 131/2026 धारा 305(ए), 331(4) बी.एन.एस में आरोपी साहिल को गिरफतार कर चोरी किया मश्रुका व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। घटना का विवरण - दिनांक 11.03.2026 को फरियादी मोहम्मद रफीक पिता कमरूद्धीन कुरैशी निवासी राजीव नगर नीमच ने थाना नीमचकेंट उपस्थित होकर रिपोर्ट किया की मैं राजिव नगर, नीमच में रहता हूँ तथा माहाराणा बंगला, जारोली काम्पलेक्स, नीमच में मेरी एल्युमीनियम सेक्शन की आर. के. ट्रेडर्स के नाम से दुकान चलाता हूँ। जहाँ पर मेरा एल्युमीनियम सेक्शन से संबंधित सारा सामन भी रखा रहता है दिनांक 09.03.26 को शाम 05 बजे के लगभग मैं अपनी उक्त दुकान को बंद कर व दुकान की शटर के दोनो तरफ ताला लगा कर रोजा होने से घर पर चला गया था। बाद दिनांक 10.03.26 को सुबह करिबन 11.30 बजे मैं अपनी दुकान पर आया तो देखा कि दुकान की शटर का एक तरफ का ताला टूटा हूआ था। टूटे हूए ताले की तरफ से शटर को उचा कर खोल रखा था। मैने दुसरी तरफ का शटर खोल कर दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान मे रखा एल्युमिनियम सेक्शन प्रत्येक की लम्बाई 15 फिट, कुल 15 बन्डल जिनका कुल वजन 750 कि.ग्रा. था वह वहाँ पर नहीं मिले तथा एक हिटाची कम्पनी का हेन्डकटर, तथा एल्युमिनियम से संबंधी सामग्री व मेरे दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी नहीं था। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना नीमचकेंट पर अपराध क्रमांक 131/2026 धारा 305(ए), 331(4) बी.एन.एस का अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना उक्त अपराध में अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु हरसम्भव प्रयास किये जाकर अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु मुखबीर मामुर किये गये। बाद दिनांक 18.03.2026 को आरोपी साहिल पिता शहजाद पठान, उम्र 21 साल, निवासी भगवानपुरा चौराहा के पास नीमचसिटी को गिरफ्तार कर सदर अपराध में पुछताछ करते उक्त आरोपी द्वारा अपने साथी आरोपी नासिर उर्फ शाहरूख पिता आरिफ खॉन, निवासी स्कीम नम्बर 09 नीमच के साथ मिलकर उक्त घटना कारित कर चोरी करना स्वीकार किया। जो उक्त आरोपी साहिल के कब्जे से उक्त अपराध में चोरी किया मश्रुका व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल टी.वी.एस स्टार को जप्त किया गया है। उक्त आरोपी को बाद वैधानिक कार्यवाही के दिनांक 21.03.2026 को न्यायिक अभिरक्षा मंे भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी:- 01. साहिल पिता शहजाद पठान, उम्र 21 साल, निवासी भगवानपुरा चौराहा के पास नीमचसिटी। फरार आरोपी:- 01. नासिर उर्फ शाहरूख पिता आरिफ खॉन, निवासी स्कीम नम्बर 09 नीमच। जप्त मश्रुका:- 01. चोरी हुआ एल्यूमिनियम सैक्शन 750 किलोग्राम (किमती 05 लॉख रूपये), 02. एक टीवीएस मो.सा. महत्वपुर्ण योगदान:- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीलेश अवस्थी, सउनि शिवलाल कलमी व थाना नीमचकेंट की टीम का महत्वपुर्ण योगदान रहा है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });