*KHABAR : जिले में हर्षोउल्‍लास शांति, सदभाव और भाईचारे के साथ मनाया ईद-उल-फित्तर का त्‍यौहार, कलेक्‍टर एवं एस.पी.ने नीमच, रामपुरा में ईदगाह पहुचकर लिया व्‍यवस्‍थाओं का जायजा, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 21, 2026, 12:47 pm Technology

नीमच | देश एवं प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में पवित्र रमजान माह के अवसर पर शनिवार को ईद-उल-फितर का त्‍यौहार प्रेम भाईचारे एंव हर्षोउल्‍लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम भाईयों ने उत्‍साहपूर्वक ईदगाह स्‍थल पर पहुचकर, ईद उल फितर पर नमाज अदा की और एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी। जिले में ईद-उल-फितर का त्‍यौहार शांति एवं सदभाव, आपसी प्रेम एवं भाईचारे की भावना के साथ मनाया गया। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा एवं एसपी अंकित जायसवाल, एडीएम बी.एस.कलेश, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया सहित अधिकारियों ने शनिवार को सुबह से ही ईदगाह स्‍थल पहुचकर ईद-उल-फितर पर की गई व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिए। कलेक्‍टर चंद्रा, एसपी जायसवाल ने ईद-उल-फितर पर सुबह से ही नीमच शहर के केंट थाना क्षेत्र के अम्‍बेडकर कॉलोनी नीमच ईदगा‍ह, पीपली चौंक, नीमच सिटी स्थि‍त ईदगाह पहुचंकर ईद-उल-फितर पर की गई, प्रशासनिक व्‍यवस्‍थाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिए। कलेक्‍टर एवं एस.पी. ने मनासा, कुकडेश्‍वर तथा रामपुरा के ईदगाह पर ईद-उल-फितर पर मुस्लिम समाजजनों द्वारा अदा की जा रही नमाज एवं व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर नीमच में एसडीएम संजीव साहू, सीएसपी किरण चौहान, तहसीलदार अजेन्‍द्रनाथ, संतोष कुमार, थाना प्रभारी नीलेश अवस्‍थी, पुष्‍पा चौहान, मनासा, रामपुरा एवं कुकडे़श्‍वर में एसडीएम किरण आंजना, एसडीओपी निकिता सिह तहसीलदार मुकेश निगम एवं मृगेन्‍द्र सिसोदिया भी उपस्थित थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });