नीमच, भोपाल। वर्षों पूर्व अफगानिस्तान में सत्ता संघर्ष के दौरान तालिबानी राज कुख्यात हुआ करता था और उसकी मिसाल बर्बरता वाले शासन से की जाती थी, आज तालिबानी राज की परिकल्पना को साक्षात देखना हो तो नीमच जिला मुख्यालय से मात्र 18 किलोमीटर दूर स्थित मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा पर स्थित परिवहन चेकपोस्ट पर देखी जा सकती है जहां तालिबानी राज से भी भयानक स्थिति दिखाई देती है, राष्ट्रवादी और रामराज्य की दुहाई देने वाली भाजपा सरकार के राज में वाहन चालकों के साथ मध्यप्रदेश में नयागांव परिवहन चेकपोस्ट पर बेखौफ अवैध वसूली हो रही है,भाजपा के विधायक, सांसद और प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक होकर तालिबानी राज का न जाने क्यों विरोध नहीं कर पा रहे है और वाहन चालक अपने आप को असहाय,भयभीत महसूस करते हैं। उच्च राजनैतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण के चलते चेकपोस्ट पर परिवहन विभाग के द्वारा पोषित-संरक्षित गुण्डातत्वों द्वारा लुटा जा रहा है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल ने जानकारी में बताया कि हम 2013 से परिवहन विभाग की अवैध वसूली के खिलाफ संघर्षरत थे और हमारे 8 साथी 2 झूठें मुकदमों में जेल की सलाखों में भी गए और 10 साल की लम्बी क़ानूनी लड़ाई के बाद हम बरी हुए और हमारे संघर्ष के कारण मध्यप्रदेश के सभी 46 चेकपोस्ट भी बंद कर दिए थे और उनके स्थान पर चैकपॉइंट बनाये गए थे जिसके कारण नयागांव चेकपोस्ट पर भी तत्कालीन कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर जाकर खाई खुदवा कर चेकपोस्ट बंद करवा दिए थे, लेकिन आज वर्तमान में उच्च राजनैतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण के चलते बिना कोई आदेश के पुनः खाई को पाटकर एक एक लाइन दोनों और वापस चालू कर दी गई और वाहन चालकों से पूर्व में तैनात प्राइवेट गुण्डातत्वो की असंवैधानिक तैनाती में अवैध वसूली पुनः होने लगी है। अगर कोई वाहन चालक इस अवैध वसूली का विरोध करता है तो उसकी गाड़ी का ऑनलाइन चालान बना दिया जाता है। क्या जिला प्रशासन को यह नहीं दिखता कि नयागांव परिवहन चेकपोस्ट पर लगभग 100 असामाजिक गुंडातत्व वहां क्यों और क्या कर रहे है और वो किस अधिकार से वाहन चालकों से अवैध वसूली की लूट कर रहे है। क्या भाजपा के राज में सब कुछ पैसा ही है। अग्रवाल ने कहा कि इस सम्बन्ध में मैंने माननीय कलेक्टर महोदय को भी अवगत करा दिया था , लेकिन आज दिनांक तक भी अवैध वसूली पूर्व की भांति निरंतर जारी है जिससे स्वतः प्रमाणित होता है कि प्रशासनिक अधिकारी भी इस अवैध वसूली के खिलाफ कुछ भी कार्यवाही करने में असमर्थ है। एक ओर जब कोई किरायेदार किसी घर में आता है तो उसको पुलिस कार्ववाही से गुजरना पड़ता है, जबकि एक साथ 100 लठैत चेकपोस्ट पर अवैध रूप से तैनात है तो इन पर पुलिस की कार्ववाही क्यों नहीं होती! क्या नयागांव परिवहन चेकपोस्ट भारत का हिस्सा नहीं है जहां पर नियम कानून संविधान लागु नहीं होता? इस सम्बन्ध में मैंने मुख्यमंत्री , प्रमुख सचिव ,प्रधानमंत्री ,केंद्रीय परिवहन मंत्री को भी ऑनलाइन पत्र प्रेषित कर अवगत करवा दिया है। अग्रवाल ने कहा कि एक और तो भाजपा राष्ट्रवादी और रामराज्य की बात करती है दूसरी और उसका असली चाल, चरित्र और चेहरा नयागांव परिवहन चेक पोस्ट के माध्यम से देखा जा सकता है,यह दोगलापन किस किस्म की राष्ट्रीयता भाजपा के रामराज्य में विद्यमान है। अगर समय रहते नयागांव परिवहन चेकपोस्ट पर वाहन चालकों के साथ लठैतों के दम पर हो रही अवैध वसूली नहीं रुकी तो आम आदमी पार्टी पूर्व की भांति विभिन्न संगठनो के साथ मिलकर पुनः आंदोलन करेंगी