नीमच | भारत विकास परिषद की सुभाष शाखा, नीमच द्वारा सत्र 2026–27 के लिए नवीन पदाधिकारियों के चयन हेतु साधारण सभा एवं होली मिलन समारोह का आयोजन नीमच स्थित शिक्षक सहकारी भवन में सम्पन्न हुआ। शाखा अध्यक्ष ललित कुमार राठी, पर्यवेक्षक मनोज मेहता ,शाखा पालक अजय शर्मा एवं प्रान्तीय पदाधिकारी प्रदीप चोपड़ा सुनील सिंहल की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। सर्वसम्मति से सत्र 2026–27 के लिए अध्यक्ष पद पर मनीष गर्ग, सचिव पद पर प्रमोद मालू, कोषाध्यक्ष पद पर अशोक सोनी तथा महिला प्रकोष्ठ प्रमुख के रूप में मती संध्या राठी का निर्विरोध चयन किया गया। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाए प्रदान की इस अवसर पर होली मिलन समारोह भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें आपसी प्रेम, सौहार्द एवं संगठनात्मक एकता का संदेश दिया गया। अंत में शाखा अध्यक्ष ललित कुमार राठी ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए हे गत वर्ष के किए सेवा कार्यो का संक्षिप्त विवरण दिया कार्यक्रम का सफल संचालन उमेश शर्मा द्वारा किया गया