*KHABAR : उस्ताद रघुवीर दासजी प्रजापति की स्मृति में ग्वालटोली नाका चौराहे पर जल मंदिर का शुभारंभ, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 23, 2026, 11:20 am Technology

नीमच। प्रजापति समाज ग्वालटोली के वरिष्ठ समाजसेवी एवं अखाड़े के पूर्व उस्ताद स्वर्गीय रघुवीर दासजी प्रजापति एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय ननीबाई प्रजापति की स्मृति में परिवारजन द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए आम जनहित में ग्वालटोली के मुख्य नाका चौराहे पर जल मंदिर स्थापित किया गया है, जिसका विधि वत शुभारंभ गुरुवार प्रातः हिंदू नव वर्ष के अवसर पर किया गया। इस अवसर पर प्रजापति समाज समन्वय मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवान दिन प्रजापति, प्रजापति समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति, नीमच जिला अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति (राजू), समाजसेवी रामस्वरूप प्रजापति, रमेश चंद्र प्रजापति, पार्षद हरगोविंद दीवान, पंडित शिव शंकर त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्यजन विशेष रूप से उपस्थित हुए, जिन्होंने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर जल मंदिर का शुभारंभ किया। बताया गया है कि क्षेत्र के इस मुख्य चौराहे पर प्रतिदिन सैकड़ो लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में गर्मी के मौसम में उन्हें शुद्ध पेयजल की आवश्यकता होती है, जिसको महसूस करते हुए प्रजापति परिवार द्वारा यह जल सेवा विगत 11 वर्षों से निरंतर की जा रही है। इस कार्यक्रम में विमल कुमार प्रजापति, पंचम प्रजापति, छोटेलाल प्रजापति,मुकेश प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, किशोर रियार, नरेंद्र पटेल सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित थे

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });