*KHABAR : विद्युत मंडल विभाग का कारनामा बरूखेडा में निर्माणाधीन मार्ग के बीच में लगाया विद्युत ट्रांसफार्मर, होगी घटना, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 23, 2026, 11:27 am Technology

नीमच। समीपस्थ ग्राम बरूखेडा में विद्युत मंडल विभाग के लापरवाह कर्मचारियों द्वारा निर्धारित नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए यहां नवनिर्मित मुख्य मार्ग के बीच में ही विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया है, और बताया गया है कि 2 दिन पूर्व इस ट्रांसफार्मर को चालू भी कर दिया गया है। जिससे ग्रामीण काफी आक्रोशित है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत बरूखेड़ा द्वारा मनरेगा योजना के अंतर्गत गांव में श्री बालाजी मंदिर से लेकर फोर लाइन बाय पास रोड तक एक नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है, पूर्व में यहां पगडंडी नुमा रास्ता था। जिसे सुदूर सड़क के रूप में पंचायत द्वारा परिवर्तित किया जा रहा है। जिसका लाभ ग्रामीणों को वर्तमान में मिलने के साथ भविष्य में भी मिलेगा। इस मुख्य मार्ग पर कुछ दिन पूर्व अचानक विद्युत मंडल विभाग के कर्मचारियों ने निर्धारित नियम कानून को बलाय ताक में रखकर एक विद्युत ट्रांसफार्मर सड़क के पास में लगा दिया है। विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने के बाद इससे विद्युत सप्लाई भी प्रारंभ कर दी गई है। इस तरह की स्थिति बनाने की वजह से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। साथ ही सभी ग्रामीण काफी आक्रोशित है। ग्रामीणों ने बताया कि आने वाले समय में इस मार्ग पर निश्चित रूप से यातायात का दबाव बढ़ जाएगा, ऐसे में यहां लगाया गया विद्युत ट्रांसफार्मर कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग द्वारा जब यहां यह ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था तब भी कर्मचारियों को इसे यहां ना लगाते हुए सड़क से दूर र लगाने के लिए कहां गया था लेकिन उन्होंने किसी की कोई बात नहीं मानी और मनमर्जी पूर्वक विद्युत ट्रांसफार्मर को सड़क के पास ही लगा दिया है, जो निश्चित ही बड़े हादसे का कारण बन सकता है। विद्युत मंडल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले में तुरंत संज्ञान लेकर इस समस्या का समाधान करना चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि अगर शीघ्र ही इस ट्रांसफार्मर को यहां से हटाया नहीं गया तो वे इस समस्या को लेकर कलेक्टर की जनसुनवाई में एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के दरबार में गुहार लगाएंगे

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });