नीमच। राजस्थान के बूंदी जिले के इन्दरगढ़ निवासी 58 वर्षीय एक मरीज लंबे समय से ग्लूकोमा (कालापानी) जैसे गंभीर नेत्र रोग से पीड़ित थे। इस बीमारी के कारण उनकी आंखों की रोशनी प्रभावित हो रही थी और उन्हें देखने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। कई स्थानों पर उपचार कराने के बावजूद राहत नहीं मिलने पर वे गोमाबाई नेत्रालय, नीमच पहुंचे। नेत्रालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उनकी दोनों आंखों की गहन जांच की, जिसमें ग्लूकोमा के साथ मोतियाबिंद की समस्या भी पाई गई। चिकित्सकों की टीम ने मरीज की सहमति से आधुनिक तकनीक द्वारा Trabeculectomy (TRAB) + IOL (Intraocular Lens) का सफल ऑपरेशन किया। यह एक जटिल प्रक्रिया थी, जिसे विशेषज्ञों ने कुशलतापूर्वक सम्पन्न किया। ऑपरेशन के बाद उचित देखभाल एवं उपचार से मरीज की आंखों की दृष्टि सुरक्षित हो गई है और अब वे सामान्य रूप से देखने में सक्षम हैं। उन्होंने उपचार के बाद संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की। मरीज के परिजनों ने गोमाबाई नेत्रालय के चिकित्सकों एवं व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया