*KHABAR : गणपति नगर व इंदिरा नगर क्षेत्र में 350 फीट लंबी भव्य चुनरी यात्रा ने रचा इतिहास, शीतला माता मंदिर स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 23, 2026, 8:45 pm Technology

नीमच। गणपति नगर व इंदिरा नगर क्षेत्र में रविवार 22 मार्च को आस्था, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब माँ शीतला माता मंदिर की स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर 350 फीट लंबी भव्य और ऐतिहासिक चुनरी यात्रा निकाली गई। इस दौरान क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नवदुर्गा महिला मंडल की अध्यक्ष पुष्पा सिसोदिया एवं सचिव बेला सोनी ने बताया कि इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा दोपहर 4:30 बजे खेल मैदान परिसर (गैस गोदाम क्षेत्र, वार्ड क्रमांक 8) से प्रारंभ होकर गणपति नगर, इंदिरा नगर एवं न्यू इंदिरा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई निकली। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में माता रानी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। महिलाओं में चुनरी को पकड़ने के लिए विशेष उत्साह और होड़ देखने को मिली, जो इस आयोजन की विशेष आकर्षण रही। भव्य यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई पुनः माँ शीतला माता मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर माता रानी को चुनरी अर्पित की गई। इस अवसर पर मॉर्निंग क्लब इंदिरा नगर द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया गया। आयोजक नवदुर्गा महिला मंडल ने क्षेत्र की समस्त माताओं, बहनों एवं धर्मप्रेमी जनता का आभार व्यक्त किया। यह ऐतिहासिक चुनरी यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि इंदिरा नगर क्षेत्र में एक नई मिसाल भी स्थापित कर गई।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });