KHABAR: चीतों ने 24 घंटे में घूम लिया बाड़े का चप्पा-चप्पा:गांधी सागर अभयारण्य में दोनों चीते प्रभास और पावक ने शिकार तो नहीं किया, लेकिन पानी 3-4 बार पीया, पढ़े खबर

MP 44 NEWS April 22, 2025, 1:28 pm Technology

मंदसौर - नए आशियाने गांधीसागर अभयारण्य में दोनों चीते (प्रभास व पावक) ने अपनी रफ्तार से 24 घंटे के दौरान पूरा बाड़ा नाप लिया है। इस दौरान टहलते हुए उन्होंने तीन से चार बार पानी भी पीया। हालांकि इनके द्वारा किसी भी शिकार की जानकारी सोमवार शाम तक सामने नहीं आई। 20 अप्रैल को सीएम डॉ. मोहन यादव ने कूनों से लाए गए चीतों को गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ा था। इसके बाद ही 6 सदस्यीय दल इनकी निगरानी में जुट गया। इसमें कूनो व बाहर से आए हुए विशेषज्ञ भी शामिल हैं। टीम लगातार चीतों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है। डीएफओ संजय रायखेरे ने बताया कि चीतों के लिए 64 वर्ग किमी का बाड़ा तैयार किया है। लगभग पूरे बाड़े में ये घूम चुके हैं। दोनों स्वस्थ हैं । इनके द्वारा तीन से चार बार पानी पीने की भी जानकारी मिली है। हालांकि शिकार अब तक नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि शिकार के लिए चीते तीन से चार दिन का समय भी ले सकते हैं। कूनो से लाने से पहले इन्होंने पेट भरकर खाना खा लिया था। ऐसे में संभव है कि शिकार में एक-दो दिन बाद ही ये रुचि दिखाएं। सतना : शावकों के साथ पानी की तलाश में सौशर पहुंची बाघिन भीषण गर्मी के बीच सोमवार को एक बाघिन तीन शावकों के साथ सौशर (कृत्रिम जलाशय) पहुंची। मझगवां के प्रभारी रेंजर विवेक सिंह ने बताया कि ट्रैप कैमरों की तस्वीरों के अनुसार शावकों समेत बाघिन का दिन भर इसी सौशर में डेरा रहा। चित्रकूट उप वन मंडल के मझगवां रेंज की सरभंगा सर्किल में वन्य प्राणियों के लिए गर्मी में जल उपलब्धता बनाए रखने के लिए ऐसे 11 कृत्रिम जलाशय बनाए गए हैं। चित्रकूट उप वन मंडल के अधीन मझगवां और बरौंधा रेंज में बाघों की संख्या बढ़ रही है। हाल ही में वन विभाग ने बरौंधा रेंज में 3 नए बाघ चिह्नित किए गए हैं। माना जा रहा है कि ये बाघ टाइगर रिजर्व पन्ना नेशनल पार्क के ओपन फॉरेस्ट के हो सकते हैं। वन अधिकारियों ने बताया कि अकेले मझगवां रेंज की सरभंगा सर्किल में बाघों की संख्या 34 है। इनमें 25 बाघ, 3 बाघिन और हाल ही में जन्मे 6 शावक हैं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });