KHABAR : विधायक परिहार ने पावटी में किया सार्वजनिक डोम का लोकार्पण,पढ़े खबर

MP44 NEWS June 7, 2025, 12:50 pm Technology

नीमच। विधायक दिलीपसिंह परिहार ने दक्षिण मंडल के ग्राम पावटी में 15 लाख की लागत से निर्मित सार्वजनिक डोम (कम्युनिटी हॉल) का लोकार्पण कर आमजन को समर्पित किया। विधायक परिहार ने कहा कि सार्वजनिक डोम (कम्युनिटी हॉल) का सदुपयोग अच्छे काम के लिए करते हुए सामूहिक रूप से बैठकर गांव में आपसी भाईचारे एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण को बनाए रखना और ग्राम की समस्याओं का समाधान करना, विकास के लिए नई योजनाएं तैयार करना हमारा उद्देश्य होना चाहिए। गांव गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। पशुधन योजना में सरकार द्वारा 25 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। किसान भाई खेती के साथ साथ फलदार वृक्ष भी लगाएं। गौपालन, भैंसपालन भी करें। झांझरवाडा में नया औद्योगिक क्षेत्र बन रहा है। इस अवसर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि मदन गुर्जर, महामंत्री दिलीपसिंह चौहान, किशन अहिरवार, नपा.उपाध्यक्ष मुकेश राव तावरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह भाटी, अर्जुनसिंह सिसोदिया, सरपंच संघ अध्यक्ष महेंद्रसिंह शक्तावत, मेहरसिंह जाट, सरपंच विनोद नायक, दिलीप सुथार, उषा सोनी, प्रेमसिंह राणावत, कुंदन शर्मा, जनपद सदस्य शिवदास बैरागी, राजू मुकाती, विनोद पाटीदार, विकास सुथार, प्रेम सिंह पंवार, सुरेश नागदा, मनोहर रावत, हरिओम शर्मा, मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्राम पावटी के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });