KHABAR: मंदसौर के तीन गांवों में विकास कार्यों का शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया 8.58 करोड़ की परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण, पढ़े खबर

MP 44 NEWS June 7, 2025, 8:22 pm Technology

मंदसौर - मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने शनिवार को मंदसौर जिले के घटावदा, लिंबावास और लुनाहेड़ा गांवों में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड समेत अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी। घटावदा गांव में 4.60 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कोचवी मार्ग का भूमि पूजन किया गया। वहीं 1.75 करोड़ की लागत से बने बलकेश्वर महादेव पहुंच मार्ग का लोकार्पण हुआ। लिंबावास गांव में 2.23 करोड़ रुपए की लागत से आपुखेड़ी मार्ग का भूमि पूजन किया गया। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान ग्राम लुनाहेड़ा में उपमुख्यमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधा लगाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ग्रामीणों को बताया योजनाओं का लाभ उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा, हर गांव को पक्की सड़कों से जोड़ा जा रहा है। खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से शुद्ध पेयजल पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि किसानों को बिना ब्याज के ऋण दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन और आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। इन जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });