KHABAR: श्री राम कथा की अमृत ज्ञानगंगा प्रवाहित, पढ़े खबर

MP 44 NEWS May 4, 2025, 5:34 pm Technology

नीमच - मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का संदेश राष्ट्रहित सर्वोपरि होता है। अयोध्या की महारानी कैकई ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए ब्रह्म रूपी राम को 14 साल के लिए वनवास का राज दिया ताकि राक्षसों का संहार हो सके और ऋषि मुनि राष्ट्र की रक्षा के लिए यज्ञ कर सके। और राष्ट्र का विकास हो सके। यह बात पंडित दशरथ शर्मा ने कही।वे बालाजी नवयुवक मंडल रामपुरा दरवाजा जावद के तत्वाधान में नो दिवसीय अमृत कलश स्थापना महोत्सव एवं श्री राम कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि माता सीता जी ने संसार को पतिव्रत धर्म का पालन की प्रेरणा प्रदान की। और बताया कि सच्ची पतिव्रता नारी वही है जो सपने में पर पुरुष का दर्शन नहीं करें। भागवत आचार्य श्री शर्मा ने माता शबरी के प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने नौ प्रकार की नवधा भक्ति का संदेश संसार को दिया है और 14 साल राम का प्रतीक्षा की है। आसक्ति स्वयं भी भटकती है और लोगों को भी भटकाती है। इसलिए आसक्ती का त्याग कर अपने जीवन कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। रामऔर भरत का मिलन संसार के लिए प्रेरणा है। नारद मुनि को भगवान ने ही शक्ति प्रदान कर देवता और दानव के यहां जाने की शक्ति प्रदान की है। नारद मुनि की प्रेरणा से ही धुर्व ने 6 वर्ष की अल्प आयु में तपस्या भक्ति कर भगवान की गोद को प्राप्त किया था। जीवन में प्रगति चाहते हैं तो मोबाइल का उपयोग कम से कम करना चाहिए। सीता हरण के लिए रावण को हनुमान जी ने सबसे बड़ा चोर बताया था। हरि अनंत है हरि कथा अनन्त है। युवा वर्ग कथनी और करनी में अंतर करें जैसी बात करें वैसा ही कार्य करना चाहिए। संत परस्थिति बदलते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार पर पुजा अर्चना से हुआ। .... ये थे धार्मिक प्रंसग... ..... ।दशरथ महाराज श्री ने राम राज्य अभिषेक, श्री लंका, विभिषण, हनुमान जी अशोक वाटिका, सीता जी खोज, सुंदरकांड,राम , करुणा निधान,जानकी, संवाद ,मंथरा,पम्पासरोवर, कौशल्या, कैकयी,राजा दशरथ, अरण्य काण्ड, जटायु, सुपर्णखा,राजा अम्बरीष,सुन्दर कांड, चित्रकुट,कैकयी, अगस्त ऋषि, राम , गुरु वशिष्ठ, चार वैद,निषाधराज, अयोध्या कांड, ,ऋषि मुनि,वैद पुराण, रामेश्वर,नल -नील,अंगद , मेघनाथ, इन्द्र जीत, रामसेतु,राम रावण युद्ध,सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों के वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व पर प्रकाश डाला। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आरती व रामायण पौथी पुजन में भागवत आचार्य पंडित अशोक भारद्वाज, राजकुमार अहीर, अभिषेक भारद्वाज, संदीप कविश्वर , समिति अध्यक्ष देवी लाल धाकड़, आदि अतिथि के रूप में उपस्थित थे।राम कथा में श्रद्धालु भक्तों द्वारा प्रसाद वितरण करवाया गया। रामकथा में अठाना, तारापुर ,कनेरा, सुखानंद, मंदसौर आदि , ग्रामीण क्षेत्रों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे। धर्म सभा का संचालन एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा ने किया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।श्री राम कथा पंडित दशरथ शर्मा भाई जी के श्री मुख से प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक प्रवाहित हो रही है। .... यज्ञ में आहुतियां दी गई .... यज्ञ आचार्य कैलाश नारायण शर्मा सीतामऊ‌ वाले के सानिध्य में प्रायश्चित कर्म यज्ञ मंडप प्रवेश, स्थापित देवता पूजन,यज्ञ शुभारंभ सुबह 8से12 बजे तक एवं शाम 4से 6 बजे तक प्रतिदिन पंच कुंडात्मक पंच दिवसीय यज्ञ में विद्वान पंडितों की उपस्थिति में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ 12दम्पत्ति जोड़ों के कर कमलों द्वारा हजारों आहुतियां दी जा रही है। श्रद्धालु भक्तों ने यज्ञ वेदी की परिक्रमा की। .... श्री राम भरत मिलन सुन भाव विहृल हुए श्रद्धालु, .... श्री राम कथा के मध्य महाराज दशरथ शर्मा भाई जी द्वारा जब श्री राम भरत मिलन प्रसंग के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महत्व पर प्रकाश डाला तभी भक्ति पांडाल में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों द्वारा जय जय श्री राम की जय घोष लगाई गई।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });