KHABAR: नौतपा का आज तीसरा दिन, उमस भरी गर्मी ने तपाया, समय से पहले मानसून की होगी एंट्री, तापमान बढ़ने की संभावना, पढ़े खबर

MP 44 NEWS May 27, 2025, 4:53 pm Technology

रतलाम - मई माह का आखरी सप्ताह गर्मी से तपा रहा है। नौतपा का आज तीसरा दिन है। सुबह से उमस के साथ तेज गर्मी है। हल्की हवा है लेकिन उमस भरी गर्मी का असर बना हुआ है। आसमान में सूरज की लुका छिपी के साथ धूप तो कभी छाव बनी हुई है। रतलाम शहर में नौतपा चल रहा है। सुबह से तेज धूप के साथ गर्मी बरकरार है। हालांकि शहर समेत जिले में शाम के समय कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश के बाद से लगातार तापमान में गिरावट हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज हुआ था। जबकि न्यूनतम तापमान 25.0 दर्ज हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहने की संभावना है। 8 से 10 दिन पहले आ सकता है मानसून इस बार प्रदेश में मानसून की दस्तक 8 से 10 दिन पहले होने की संभावना है। सोमवार को मानसून महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे समेत कई शहरों में 15 दिन पहले ही पहुंच गया। मंगलवार को मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक एमपी समेत देश में होने वाली बारिश को लेकर पूर्वानुमान भी जारी करेंगे। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने मुंबई, पुणे, कलबुर्गी, महबूबनगर, कावली समेत अमरतला, गोलपारा में दस्तक दी है। यहां मानसून के आने की सामान्य तारीख 10 जून तक है। मानसून की रफ्तार अभी ठीक है। यही रफ्तार रहती है तो मध्यप्रदेश में मानसून 4 से 7 जून तक आ सकता है। 15 जून से शुरू होता मानसून प्रदेश में मानसून के की सामान्य तारीख 15 जून है।पिछले कुछ सालों से यह 18 से 22 जून के बीच ही पहुंच रहा है। पिछले साल 2024 में मानसून की 21 जून को एंट्री हुई थी। यह 6 दिन देरी से प्रदेश में पहुंचा था। इस बार जून के शुरुआत में ही मानसून के एंटर होने की उम्मीद है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });