मेष - आज का दिन उतार-चढ़ाव से भर रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेंगी। आज किसी नए कार्य की शुरुआत ना करें, नहीं तो कार्यक्षेत्र में नुकसान हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में समस्याएं उत्पन्न होंगी। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।
वृषभ - आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार में आपसी मतभेद खत्म होंगे। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। आर्थिक तौर से आज का दिन सामान्य रहेगा।
मिथुन - आज घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। किसी धार्मिक मांगलिक कार्य में जाने का अवसर प्राप्त होगा। आज लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खत्म होंगी। आज आप पैसे का कहीं बड़ा निवेश कर सकते हैं।
कर्क - आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेंगी। आज आप अपने पुराने कार्य में परिवर्तन कर सकते हैं। आपके पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। मौसम के हिसाब से आज का दिन शानदार रहने वाला है। परिवार और बच्चों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। आज कहीं बड़ा निवेश करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
सिंह - आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं, जो आपके लिए ठीक रहेगा। आज किसी पर अत्यधिक विश्वास करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा रहेगा। फिजूल खर्च से बचें।
कन्या - आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। व्यर्थ के झगड़ों से दूर रहें। आज अपने उच्च अधिकारियों से संबंध मधुर रखें, नहीं तो आप बड़े विवाद में उलझ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज कहीं बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार लें, नहीं तो नुकसान की आशंका है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में विवाद हो सकता है।
तुला - आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी। आर्थिक तौर से कहीं से बड़ी मदद लेना पड़ सकती है। आज के दिन आप किसी पर अत्यधिक विश्वास ना करें। किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में ना दें। आज मामा पक्ष में कोई मांगलिक कार्य का योग बनेगा।
वृश्चिक - आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी आर्थिक मदद प्राप्त होगी। कोई सोचा हुआ कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न होगा। निवेश क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आज आप भविष्य के लिए प्रॉपर्टी आदि में निवेश कर सकते हैं। बच्चों को लेकर मन में चल रही चिंता दूर होगी। आज आपका कोई पुराना सपना पूरा होगा।
धनु - आज किसी काम से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यात्रा सफल होगी। किसी कार्य की योजना मन में बन सकती है, जिसमें आर्थिक तौर से आपको बड़ी मदद प्राप्त होगी। आज पारिवारिक समस्या दूर होगी। निवेश से लाभ का योग बनेगा। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
मकर - आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज किसी पुराने विवाद से मुक्त होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। आज किसी कार्य का शीघ्रता पूर्वक निर्णय न लें। लंबी यात्रा पर जाने की योग बन रहे हैं।
कुंभ - आज किसी परिचित व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आप अत्यधिक भाग दौड़ के कारण खुद को मानसिक तौर से परेशान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग आपका कार्य बिगाड़ सकते हैं। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता। व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं। आज किसी से भी अपने मन की बात शेयर ना करें। पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे।
मीन - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नए मित्र बनेंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। आज आपको पदोन्नति मिल सकती है। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा रहेगा। पत्नी से चल रहा है मतभेद दूर होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खत्म होंगी।