नीमच - नीमच की एकता नगर कॉलोनी में मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद समाप्त कराया।
एक पक्ष इस क्षेत्र में छबील लगाना चाहता था, दूसरे पक्ष का कहना था कि मंदिर क्षेत्र के समीप धार्मिक गतिविधियां होती है किसी ने कहा गणपति स्थापना होती है, इसलिए छबील लगाना उचित नहीं।
बात-बात में विवाद बढ़ गया। भीड़ जुटने लगी। इस घटना की सूचना मिलते ही बघाना पुलिस पहुंची, समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष अड़े रहे। तब तक एसडीएम संजीव साहू, सीएसपी किरण चौहान, तहसीलदार संजय मालवीय के अलावा बघाना, सिटी और केंट टीआई पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
काफी वाद विवाद के बाद दोनों पक्षों के जिम्मेदारों को बघाना थाने ले जाकर समझाया गया। उन्हें दो टूक बताया गया कि विवादित स्थल पर न छबील लगेगी, न गणपति स्थापना होगी। न अन्य धार्मिक आयोजन होगा। दोनों पक्ष निर्धारित स्थानों पर ही अपनी गतिविधियां और कार्यक्रम करेंगे।