KHABAR: अल्कालॉयड कॉलोनी में काम करने गये थे, करंट की चपेट में आये दो युवक, हालत गंभीर, परिजन ने चेताया विद्युत विभाग को, पढ़े MP44NEWS की खबर

MP 44 NEWS June 29, 2025, 3:56 pm Technology

नीमच - अल्कालॉयड कॉलोनी में काम कर रहे दो युवक बिजली का करंट लगने से गंभीर घायल हो गये। दोनों जिला चिकित्सालय में उपचाररत हैं। बड़ी यादव मंडी निवासी रवि पिता हरभानसिंह यादव उम्र 26 वर्ष और गौरव पिता राजकुमार यादव 25 वर्ष अल्कालॉयड कॉलोनी में प्लम्बिंग कार्य कर रहे थे। जिसका ठेका सुरेंद्र कुमार का है। मकान की छत पर कार्य करने के लिए युवकों ने जैसे ही सीढ़ी लगाई इस दौरान पेड़ के पास से जा रहे 11 केवी विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आ गए। दोनों को गंभीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायलों के परिजन का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही से आये दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं। तत्काल सरकार से हस्तक्षेप कर विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार की मांग की।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });